फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में चमकी इन 12 स्टार्स की किस्मत, करारी शिकस्त पाने वाले 8 सेलेब्स के नाम भी जान लें

Thu, 23 May 2019 08:39 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 21
Film Stars - फोटो : social media
रुझानों के बाद अब लगभग ये तस्वीर साफ हो चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से सत्ता में लौट रहे हैं। इस चुनाव में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपनी किस्मत आजमाई। ऐसे में कई सितारों को हार का सामना करना तो कुछ स्टार्स से रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की। आइए जानते हैं कि किसकी लगी नैया पार और किसको मिली हार?
विज्ञापन

2 of 21
Urmila Matondkar - फोटो : instagram
उर्मिला मातोंडकर
बाल कलाकार के रुप में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने इसी चुनाव से कांग्रेस के साथ अपना सियासी सफर मुंबई नॉर्थ सीट से शुरू किया। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से था। लेकिन उर्मिला को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 21
सनी देओल - फोटो : Social Media
सनी देओल
बड़े पर्दे पर लंबे समय से धाक जमाने वाले सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बाद चुनावी मैदान में उतरे। उन्होंने बीजेपी से हाथ मिलाया है और गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। लोगों ने उन पर भरोसा दिखाया और उन्होंने यहां से जीत दर्ज की।

4 of 21
जीत के बाद खुशी जाहिर करतीं हेमा मालिनी, साथ में समर्थक - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी 
मथुरा लोकसभा सीट से एक और बार भाजपा ने हेमा मालिनी पर भरोसा जताया है। उनके सामने कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पाठक और महागठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र सिंह मैदान में थे। लेकिन हेमा ने इन दोनों नेताओं को हार का स्वाद चखाकर खुद बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन

5 of 21
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल)
शत्रुघ्न सिन्हा 
करीब तीन दशक से बीजेपी से जुड़े रहे दिग्गज नेता और हिंदी सिनेमा के ‘शॉट गन’ शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद था। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को यहां से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 21
prakash raj
प्रकाश राज
साउथ सिनेमा के शानदार एक्टर प्रकाश राज एक और बार इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। प्रकाश राज ने पहली बार कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। इस सीट पर बीजेपी के पीसी मोहन पिछले दो बार से लगातार जीतते आ रहे थे। तीसरी बार प्रकाश राज को यहां से हार ही मिली।
विज्ञापन

7 of 21
रवि किशन (फाइल फोटो)
रवि किशन
भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के स्टार रवि किशन योगी आदित्यनाथ का गढ़ रही गोरखपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ा। उनका का मुकाबला कांग्रेस के मधुसूदन तिवारी और गठबंधन प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के राम भूवल निषाद से था। लेकिन रवि जनता का भरोसा जीतने में कामयाब हुए और उन्होंने जीत हासिल की।

8 of 21
Dinesh lal yadav nirahua
दिनेश यादव (निरहुआ) 
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ सीट से बीजेपी ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया। उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान में थे। इस सीट पर निरहुआ को हार का सामना करना पड़ा।

9 of 21
Manoj Tiwari
मनोज तिवारी 
भाजपा की ओर से मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को चुनौती दी। उन्होंने आप नेता दीलीप तिवारी और शीला दीक्षित को हराकर जीत दर्ज की।

10 of 21
बाबुल सुप्रियो
बाबुल सुप्रियो 
बॉलिवुड सिंगर बाबुल सुप्रियो ने 2014 में भाजपा का हाथ थामा था। उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें केंद्रीम मंत्री बनाया गया है। बाबुल आसनसोल सीट से चुनाव लड़ा। उन्होंने यहां टीएमसी की उम्मीदवार मुनमुन सेन का हरा मैदान फतह कर लिया।

11 of 21
कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
राज बब्बर
उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस ने अभिनेता राज बब्बर को टिकट दिया। उनके सामने भाजपा ने राजकुमार चाहर को मैदान में उतारा। महागठबंधन ने श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर भरोसा जताया। नतीजे आने के बाद राज बब्बर को करारी शिकस्त मिली।

12 of 21
जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला
जयाप्रदा 
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर इस बार लोगों की निगाहे थीं। भाजपा ने एक्ट्रेस जयाप्रदा को मैदान में उतारा। उनका मुकाबला पहली लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे सपा नेता आजम खां से था। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक संजय कपूर पर दांव लगाया। लेकिन आजम खान के सामने किसी का दांव नहीं चला और जयाप्रदा हार गईं।

13 of 21
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
स्मृति ईरानी 
छोटे पर्दे की तुलसी यानि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी सीट पर एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सामना किया। वो इससे पहले राहुल गांधी के खिलाफ 2014 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं। लेकिन इस बार उनकी इस सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। और अंत में उन्होंने राहुल गांधी को हराकर बड़ी जीत हासिल की।

14 of 21
हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला
हंसराज हंस
हंसराज हंस पहली बार चुनाव के मैदान में अपनी किस्मत आजमाई। भाजपा ने उन्हें उत्तर पश्चिमी दिल्ली उतारा। उनके सामने कांग्रेस के राजेश लिलोठिया और आम आदमी पार्टी के गुग्गन सिंह रंगा मैदान में थे। लेकिन हंस राज हंस ने यहां सबको चित कर दिया।

15 of 21
deepak adhikari - फोटो : social media
दीपक अधिकारी
बंगाली सिनेमा के सुपर स्टार देव यानी दीपक अधिकारी को ममता बनर्जी ने TMC से इस बार पश्चिम बंगाल की घटल सीट से मैदान में उतारा है। 2014 में भी देव जीते थे। और इस बार भी उन्होंने अपनी जीत बरकरार रखी।

16 of 21
मुनमुन सेन - फोटो : PTI
मुनमुन सेन
मुनमुन को ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से चुनाव मैदान उतारा। आसनसोल काफी हाइप्रोफाइल सीट है। मुनमुन सेन का मुकाबला भाजपा के केंद्रीय मंत्री और बॉलीवुड सिंगर बाबुल सुप्रियो से था। लेकिन वो ये चुनाव जीत नहीं पाईं।

17 of 21
nusrat jahan - फोटो : social media
नुसरत जहां 
बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां बसीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। हालाकि उनके चुनाव में उतरने को लेकर उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। नुसरत ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की।

18 of 21
मिमी चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
मिमी चक्रवर्ती
बंगाली फिल्मों और टेलीविजन दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से दक्षिण कोलकाता के जाधवपुर सीट से चुनाव लड़ा। उन्होंने यह चुनाव जीत लिया है।

19 of 21
अखिलेश यादव, शत्रुघ्न सिन्हा व पूनम सिन्हा
पूनम सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी लखनऊ लोकसभा सीट से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन वो राजनाथ वोटों में सेंध नहीं लगा पाईं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

20 of 21
Kirron Kher
किरण खेर
बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर ने पहली बार 2014 में इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था। 2019 में उन पर जनता ने भरोसा दिखाया और उन्होंने जीत हासिल की।
विज्ञापन

21 of 21
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान
पंजाब की संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट भगवंत मान ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें