फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर सनी देओल को नहीं भाते बॉलीवुड के 4 सुपरहिट एक्टर्स, एक से हो गई थी हाथापाई

Wed, 18 Apr 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Deol
बॉलीवुड फिल्मों में भले ही दोस्ती की मिसाल दी जाती हो लेकिन पर्दे के पीछे एक्टर्स के आपस में कैसे रिश्ते हैं ये जानना बेहद मुश्किल हैं। इस कड़ी में फिल्मी दुनिया के दमदार एक्टर सनी देओल की अगर बात की जाए तो इन 4 एक्टर्स ने उनकी बात नहीं मानी जिसके कारण आज भी सनी इन चारों एक्टर्स की शक्ल भी नहीं देखते हैं....
विज्ञापन

2 of 5
Ajay and Sunny
बता दें कि सनी की दुश्मनी की लिस्ट में पहला नाम एक्शन और कॉमेडी एक्टर अजय देवगन का आता है। बात दरअसल यह थी कि वे साल 2002 में आई सुपरहिट फिल्म द लिजेंड ऑफ भगत सिंह में बॉबी देओल की सिफारिश कर रहे थे, लेकिन अजय ने सनी की बात नहीं मानी और उस दिन से अजय, सनी को एक आंख नहीं भाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Aamir and Sunny
लिस्ट में सुपरस्टार आमिर खान का भी नाम शामिल है। गौरतलब है कि बात उस दौरान की है जब 15 जून 2001 में सनी ने आमिर से फिल्म लगान की डेट आगे बढ़ाने को कहा था, लेकिन आमिर खान भी सनी को धोखा दे गए। इसी साल सनी की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर एक प्रेम कथा भी रिलीज हुई थी। हालांकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी लेकिन दोनों के रिश्तों में आज भी तल्खी बनी हुई है।

4 of 5
sunny and anil
बॉलीवुड में लखन के नाम से मशहूर एक्टर अनिल कपूर के साथ सनी देओल के रिश्ते ठीक नहीं हैं। गौरतलब है कि फिल्म राम अवतार की शूटिंग के दौरान दोनों में जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला था। इस दिन के बाद से दोनों को कभी फिल्मों में एक-साथ नहीं देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Darr
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की। फिल्म डर में सनी को यश चोपड़ा से ये शिकायत थी कि लीड एक्टर होने के बाद भी उनके रोल को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जा रही है। फिल्म में निगेटिव रोल करने वाले शाहरुख खान के किरदार पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा था जिससे सनी पूरी तरह नाखुश थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें