फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: आप सनी देओल जैसे लगते हैं...'गदर 2' के अभिनेता से बोला किसान, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Sun, 05 Mar 2023 01:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी ने अपनी शक्ल से एक व्यक्ति को भ्रमित कर दिया। अब इस वीडियो को देख यूजर्स हंस-हंसकर मजे ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन-ड्रामा 'गदर 2' के प्रचार में व्यस्त हैं। आज रविवार को सनी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में अपने शूटिंग शेड्यूल से एक वीडियो साझा किया। वीडियो में बैलगाड़ी पर सवार एक ग्रामीण सनी देओल की टीम के सदस्य से मिलता है और उनसे बातचीत करता है। उनकी बातचीत के दौरान सनी आते हैं और किसान के साथ बातचीत करते हैं। किसान नहीं जानता था कि वह एक अभिनेता से बात कर रहा है।

Bollywood Actresses: शादीशुदा जिंदगी में प्रताड़ित हुईं ये अभिनेत्रियां, गाली-गलौज के साथ मारपीट तक सही
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
सनी देओल, किसान के साथ बातचीत कर ही रहे थे कि तभी किसान उनसे कहता है कि आप सनी देओल जैसे लगते हैं। इस पर अभिनेता हंसने लगते हैं और जवाब देते हैं कि हां मैं वही हूं। फिर, वह किसान चौंक जाता है और झेंप जाता है। साथ ही, वह सनी से उन्हें न पहचानने के लिए माफी मांगता है। इसके बाद दोनों मस्ती से एक-दूसरे के साथ बातचीत करने लग जाते हैं।
 

Azamgarh Trailer Launch: आजमगढ़ का दूसरा ट्रेलर लॉन्च, आतंकवादियों को सरहद पार कराते दिखे पंकज त्रिपाठी

4 of 5
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
किसान सनी से कहता है कि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं। उनकी और उनके पिताजी यानी धर्मेंद्र की वीडियो देखते हैं। वहीं, सनी देओल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह किसान के साथ उनकी बैलगाड़ी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। यूजर्स वीडियो और तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'अहमदनगर में गदर की शूटिंग के दौरान।'

Bollywood: कभी डराती तो कभी रिझाती हैं ये महिला खलनायक, इनके अभिनय की फैंस आज भी करते हैं तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर एक प्रेम कथा' की यादें लोगों के जेहन में आज भी ताजा हैं। फिल्म के मेकर्स ने 'गदर 2' का मोशन पोस्टर वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया था। अब बार फिर दर्शक सनी और अमीषा पटेल की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। सनी और अमीषा की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kangana Ranaut: खालिस्तान समर्थकों को ललकारती नजर आईं कंगना, पूछा- पंजाब का आतंक देख शर्मिंदगी होती है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें