सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल ने अपने शुरुआती 20 के दशक में हुए झगड़ों के बारे में बात की। उन्होंने एक घटना को याद किया जहां क्रिकेट मैच देखने के दौरान उनका किसी से झगड़ा हो गया था। अभिनेता ने बताया, 'मैं उस समय 20 वर्ष का था और मैंने अपने अभिनय की शुरुआत भी नहीं की थी। हम नॉर्थ स्टैंड पर बैठे थे, वहां थोड़ा उपद्रव था। किसी को पता चला कि मैं धर्मेंद्र का बेटा हूं और उन्होंने मेरी रैगिंग शुरू कर दी। उन्होंने सिगरेट के टुकड़े फेंकने शुरू कर दिए। फिर मैं उठा, पलटा और लोगों को पीटना शुरू कर दिया। मुझे नहीं पता उस वक्त मुझे क्या हुआ, मैंने कुछ नहीं देखा और बस लड़ने लगा। तभी पुलिस आई और मुझे वहां से ले गई। जब कोई एक सीमा पार करता है तो ऐसी चीजें होती हैं।'