अभिनेता सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' की सफलता से जहां खूब खुश हैं, वहीं अपने दूसरे बेटे राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' को भी लेकर काफी उत्साहित हैं। राजवीर देओल राजश्री बैनर के तले बनी फिल्म 'दोनों' के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर का मुहूर्त निकल आया है और जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेलर लॉन्च पर पूरा देओल परिवार राजवीर का हौसला बढ़ाने के लिए ट्रेलर लॉन्च में मौजूद रहेगा।