चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट
- फोटो : Social media
फिल्म की बात करें तो निर्देशक आर बाल्की की यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट भी नजर आएंगी। खास बात यह है कि फिल्म 'चुप' के जरिए दिग्गज फिल्म निर्माता गुरु दत्त और उनकी क्लासिकल फिल्म 'कागज के फूल' को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की गई है। इस फिल्म को राकेश झुनझुनवाला, अनिल नायडू, डॉ. जयंतीलाल गाडा (PEN Studios) और गौरी शिंदे ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, पेन मरुधर इस फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रिब्यूटर हैं।