फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita sen: भाई-भाभी के पैचअप से बेहद खुश हैं सुष्मिता सेन, शेयर किया पूरे परिवार की खूबसूरत यादों का खजाना

Sat, 03 Sep 2022 07:59 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन, राजीव सेन, चारू असोपा - फोटो : social media
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा ने कुछ दिन पहले अलग होने का फैसला किया था, लेकिन तलाक की खबरों के कुछ दिन बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है। हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। दोनों के बीच हुई सुलह से अभिनेत्री सुष्मिता बेहद खुश हैं। अब भाई-भाभी के पैचअप के बाद सुष्मिता ने अपनी फैमिली फोटोज शेयर की हैं, साथ ही अपनी भाभी पर जमकर प्यार लुटाया है।
विज्ञापन

2 of 4
सुष्मिता सेन-राजीव सेन-चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
शेयर किया यादों का खजाना
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आज अपने इंस्टाग्राम से फैमिली फोटोज की एक पूरी एलबम साझा की है। सुष्मिता ने कई तस्वीरों की कोलाज का वीडियो साझा की है। जिसमें उनके परिवार की कई खूबसूरत यादें शामिल हैं। वीडियो में सुष्मिता सेन के माता-पिता के साथ एक्ट्रेस खुद भी नजर आ रही हैं और साथ ही राजीव सेन व चारू असोपा के साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 4
सुष्मिता सेन, राजीव सेन, चारू असोपा - फोटो : social media
भाभी पर बरसाया प्यार
सुष्मिता सेन ने जो वीडियो साझा की है, उसमें सबसे खास बात ये है कि ये सारी फोटोज चारू असोपा के फोन की हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा- 'आपके फोन ने क्या मैजिकल एल्बम बनाया है चारू असोपा...मुझे पसंद है कि कैसे टेक्नोलॉजी भी फैमिली के प्यार को सेलिब्रेट करती है'। इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोटिकॉन्स भी ड्रॉप किया।
यहां देखें वीडियो

विज्ञापन

4 of 4
चारू असोपा और राजीव सेन बेटी के साथ - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि चारू और राजीव साल 2019 में शादी की थी। बीते वर्ष नवंबर में उनकी बेटी भी हुई, जिसका नाम उन्होंने जियाना रखा है। जुलाई में दोनों ने तलाक लेने घोषणा की और कहा कि अब उनके बीच कोई गुंजाइश नहीं है लेकिन हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर कपल ने अपनी शादी को बचाए रखने का ऐलान किया है। दोनों ने साथ ही गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर ये गुडन्यूज दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें