पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड स्टार्स का राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने का दौर जारी है । अब इस कड़ी में सनी देओल का नाम भी शामिल हो गया है। सनी देओल ने आज बीजेपी ज्वॉयन कर ली है । खबर है कि सनी गुरदासपुर सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 12
sunny deol
सनी देओल की चर्चा हो रही है तो आज हम आपको उनकी पत्नी पूजा के बारे में बताते हैं । पूजा हमेशा लाइम लाइट से दूर रहती हैं । शायद ही किसी ने पूजा को मीडिया के सामने आते देखा हो । दरअसल, सनी ने गुपचुप तरीके से विदेश में शादी की थी । आइए जानते हैं सनी और पूजा की शादी कैसे हुई और उन्होंने सालों तक अपनी शादी को क्यों छिपाकर रखा था ।
विज्ञापन
3 of 12
सनी देओल
सनी की पहली फिल्म 'बेताब' थी। इस मूवी में उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और ये एक हिट फिल्म साबित हुई थी। बेताब की शूटिंग के दौरान ही अमृता हैंडसम और गुड लुकिंग सनी की ओर आकर्षित होने लगी थीं। ऑन स्क्रीन तो दोनों की जोड़ी जम ही गई थी, ऑफ स्क्रीन भी दोनों मिलने-जुलने लगे थे।
4 of 12
सनी देओल
फिल्म में दोनों का एक स्मूच सीन भी था। साथ ही कुछ इंटीमेट सीन भी शूट किए गए थे। उस दौर में इस तरह के इंटीमेट और हॉट सीन देना बहुत बड़ी बात थी। जो सनी और अमृता ने पूरी बोल्डनेस के साथ दिए थे। दोनों का रील लाइफ रोमांस रियल लाइफ रोमांस बन गया। अमृता सनी को बेइंतहा चाहने लगी थीं। वो पूरी दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूलना चाहती थीं। लेकिन सनी इस बात के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 12
sunny deol
उन्होंने सबसे अपना और अमृता का रिश्ता छिपाकर रखा था। अमृता को लगता था कि सनी उनके लाइफ पार्टनर बनने के लिए बिलकुल पर्फेक्ट हैं। सनी पर परिवार की जिम्मेदारी थी इसलिए उन्होंने हमेशा अपने और अमृता के रिश्ते को छिपाने की कोशिश की। वहीं अमृता की मां भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। वो चाहती थीं कि अमृता की शादी ऐसे लड़के से हो जो किसी बड़े घराने से ताल्लुक रखता हो।
विज्ञापन
6 of 12
Sunny And Pooja Deol
सनी का करियर अभी-अभी शुरू हुआ था। खबरों की मानें तो अपनी मां की इच्छा को ध्यान में रखते हुए अमृता ने सनी देओल के परिवार की छानबीन शुरू कर दी। इस छानबीन में अमृता के सामने जो हकीकत आई उससे वो पूरी तरह से टूट गईं। उन्हें सनी के पहले रिलेशनशिप के बारे में पता चला।
विज्ञापन
7 of 12
sunny deol
लंदन में पूजा नाम की एक लड़की से सनी का अफेयर था। अमृता के ऐसा करने से सनी के घर में भी हालात बिगड़ गए थे। उनकी मां प्रकाश कौर को भी ये रिश्ता बिलकुल मंजूर नहीं था। वहीं अमृता को ये भी पता चल गया कि पूजा से सनी की शादी इंगलैंड में हो चुकी है।
8 of 12
sunny deol
अमृता सनी के प्यार में पागल थीं और उन्हें ये सच्चाई जानकर बिलकुल भरोसा नहीं हुआ। सनी ने उनसे अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा सच छिपा रखा था। सच जानने के बाद अमृता को अंदाजा हुआ कि सनी बार-बार लंदन क्यों जाते रहते हैं। सनी अमृता से कहते थे कि वो बिजनेस के सिलसिले में लंदन जाते हैं।
9 of 12
sunny deol
इस दौरान अमृता एक केयरिंग गर्लफ्रेंड की तरह सनी की फिल्म के लिए होने वाली मीटिंग अटेंड करती थीं। एक तरफ अमृता के सामने सनी की पूरी सच्चाई आ गई थी। वहीं दूसरी ओर पूजा को अपने पति के अफेयर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। खबरों की मानें तो सनी और पूजा के परिवार के बीच बिजनेस एग्रीमेंट था जो सनी और पूूजा की शादी के साथ फैमिली रिलेशन में बदल गया था।
10 of 12
sunny deol
सनी के परिवार ने भी उनके शादीशुदा होने की बात छिपाकर रखी थी। क्योंकि अभी उनका करियर शुरू ही हुआ था। सनी को डर था कि उनके शादीशुदा होने की बात पता चलने पर दर्शक उन्हें एक रोमांटिक हीरो की तरह पसंद नहीं करेंगे। यही कारण था कि पूजा लंदन में ही रहती थीं और सनी हर महीने उनसे मिलने के लिए लंदन जाया करते थे।
11 of 12
sunny deol
इसी दौरान सनी के शादीशुदा होने की खबर न्यूज पेपर में छप गई लेकिन सनी लगातार अपने शादीशुदा होने से इंकार करते रहे। लेकिन तब तक सनी और अमृता का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका था। ये रिश्ता तो खत्म हो गया लेकिन अभी सनी की जिंदगी में बहुत कुछ होना बाकी था।
अमृता के बाद सनी की जिंदगी में डिंपल कपाड़िया आईं । दोनों के अफेयर की खबरें चारों तरफ फैल चुकी थी। एक न्यूजपेपर ने तो यहां तक छाप दिया था कि डिंपल और सनी ने शादी कर ली है लेकिन सनी की इस दूसरी शादी का कोई सबूत नहीं था।