फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल सहित ये छह फिल्मी सितारे भाजपा के टिकट पर लड़े थे चुनाव, 2 की हुई करारी हार

Sat, 19 Oct 2019 11:21 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sunny, Hema, Dinesh - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का जन्मदिन 19 अक्टूबर को होता है। फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों के दिलों को जीतने के बाद सनी देओल ने इस साल अपना राजनीतिक सफर भी शुरू कर दिया है। पहली बार वे लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर गुरदासपुर सीट से उतरे और जीत हासिल की। इसके बाद से अब सनी देओल की पहचान अभिनेता के साथ साथ सांसद के तौर पर भी होती है। इस चुनाव में सनी देओल के अलावा भाजपा के टिकट पर 6 और फिल्मी सितारों की किस्मत दांव पर थी, जिनमें से कुछ को जीत हासिल हुई तो कुछ को हार। जानिए इस लोकसभा चुनाव में किस सितारे ने किस सीट से लड़ा चुनाव और क्या नतीजा निकला।
विज्ञापन

2 of 7
sunny deol pm modi - फोटो : file photo
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भी भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा। सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से थी। सनी देओल ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

3 of 7
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी हेमा मालिनी की किस्मत दांव पर थी। हेमा मथुरा की मौजूदा सांसद हैं। 2019 के चुनावों में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से मौका दिया और इस बार भी वह चुनाव जीतीं। हेमा मालिनी के चुनाव जीतते ही धर्मेंद्र ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भी दी। धर्मेंद्र ने लिखा- 'हेमा तुम्हें जीत की बहुत बधाई हो। हम लोग मातृभूमि से प्यार करते हैं। बीकानेर और मथुरा में यह साबित भी हुआ।'

4 of 7
'निरहुआ' के रोड शो में शामिल आम्रपाली दुबे - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की किस्मत भी दांव पर थी। निरहुआ उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में थे। निरहुआ इस सीट को जीत नहीं सके। इस सीट से अखिलेश यादव जीते। 
विज्ञापन

5 of 7
एंटी रोमियो स्क्वायड पर बोले मनोज तिवारी - फोटो : ani
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी इस बार भी चुनाव मैदान में थे। मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से शीला दीक्षित मैदान में थीं। यह दोनों दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से आमने सामने थे। मनोज तिवारी ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन

6 of 7
रवि किशन - फोटो : Twitter
करीब तीन दशक से भाजपा के दबदबा वाले गोरखपुर में उपचुनाव में सपा नेता प्रवीण निषाद ने सीट छीन ली थी। इस बार भाजपा ने भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को उतारा था। जबकि सपा से रामभुआल निषाद प्रत्याशी हैं। रवि किशन इस सीट से जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा। - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा भाजपा के टिकट से रामपुर से चुनाव मैदान में थीं। जया प्रदा का मुकाबला आजम खान से था। जया प्रदा इस सीट से हार गईं, जबकि आजम खान की जीत हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें