फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गदर' के बाद सनी देओल के सामने आई थी बड़ी मुश्किल, 35 साल के करियर में कभी न किया ये काम

Sat, 19 Oct 2019 11:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Deol - फोटो : Social Media

सनी देओल अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। रोमांटिक फिल्म से करियर शुरु करने वाले सनी की इमेज एक्शन और एक गुस्सैल हीरो की बन गई। सनी देओल की पहचान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो के तौर पर होती है। 19 अक्टूबर को सनी पाजी का जन्मदिन होता है। एक्टिंग के बाद सनी देओल राजनीति में भी आ चुके हैं। वो गुरदासपुर से सांसद हैं।

विज्ञापन

2 of 5
sunny deol - फोटो : Social Media
सनी देओल बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्हें 90 के दौर में एक्शन करते देख ऑडियंस पागल हो जाती थी। थियेटर में बैठे लोग तालिया पीटने पर मजबूर हो जाते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं? अपने 35 साल के फिल्मी करियर में सनी देओल ने एक भी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है। सनी के पास जो फिल्म आई वो उसे करते चले गए।

ये भी पढ़ें- डायरेक्टर की बात से नाराज होकर सनी देओल ने फाड़ दी थी अपनी जींस, आज तक नहीं किया SRK के साथ काम
विज्ञापन

3 of 5
Sunny Deol - फोटो : social media
फिल्म 'बेताब' से 1983 से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाले सनी देओल मीडिया की बदौलत एक्शन हीरो बन गए। सनी बताते हैं, 'मेरी एक्शन एक्ट वाली इमेज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक मुझे वैसा ही रोल ऑफर करने लगे। इतना ही नहीं सनी ने ये भी कहा था कि इस दौर में सुपरहिट एक्ट्रेसेस भी उनके साथ काम करने से कतराती थीं क्योंकि उन्हें अपनी इमेज का खतरा होता था।

4 of 5
गदर - फोटो : Social Media
सनी देओल का कहना है कि मेरे करियर का सबसे मुश्किल दौर 'गदर' के बाद शुरू हुआ। फिल्म इतनी बड़ी हिट थी कि मुश्किलें आ गई। फिल्म के बाद मुझे लेकर लोगों की अपेक्षाएं बहुत बढ़ गईं, लोग मुझे पाकिस्तान का दुश्मन मानने लगे थे। मगर मैंने उन चुनौतियों को भी पार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny deol

1990 में आई फिल्म 'घायल' से सनी को काफी लोकप्रियता और पहचान मिली। दामिनी, गदर, हीरो, अपने उनकी प्रमुख फिल्में हैं। हालांकि बाद के दौर में उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन खास नहीं रहा था। हाल की बात करें तो भैयाजी सुपरस्टार से पहले सनी मोहल्ला अस्सी में भी नजर आए। फिल्मी दुनिया में सनी अब जरा कम ही दिलचस्पी रखते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें