सनी देओल और माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
'त्रिदेव' ने 1990 में तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। बावजूद इसके माधुरी और सनी की जोड़ी फिर कभी बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आई। दरअसल, सनी देओल की फिल्मों को पसंद तो किया जाता था लेकिन उनकी फिल्मों का जॉनर एक्शन तक सीमित होकर रह गया था। जबकि माधुरी डांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा हर जॉनर की फिल्में कर रही थीं। ऐसे में उनके पास सनी के साथ काम करने के विकल्प सीमित थे।