फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के बाद एक्टर सनी देओल पर्दे पर अब डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म भैयाजी सुपरहिट में वे डबल रोल में दिखाई देंगे। हाल ही में 'भैयाजी सुपरहिट' का टीजर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। लेकिन विवादों के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। अब खबर आ रही है कि सनी देओल और उनकी इस फिल्म के 4 लोगों पर लीगल नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
Sunny Deol
सनी देओल के साथ-साथ इन सब पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया है। फिल्म की को-प्रोड्यूसर फौजिया अर्शी ने ये आरोप सनी देओल समेत 4 लोगों पर लगाए हैं। गौरतलब है कि फिल्म करीब 6 साल से बन रही है और अब जाकर फिल्म पूरी बनकर तैयार हुई है। फौजिया अर्शी ने खुलासा किया है कि फिल्म की टीम से जुड़े नीरज ने साल 2011 में उन्हें 'भैयाजी सुपरस्टार' के लिए उनसे सपंर्क किया था।
विज्ञापन
3 of 5
भैयाजी
फौजिया ने आरोप लगाया है कि फिल्म जब बननी शुरु हुई थी तब इसका बजट करीब 26 करोड़ रुपए बताया गया था और उन्होने इसमें करीब 5 से 6 करोड़ रुपए लगाए थे।लेकिन साल 2012 में फिल्म का एक शेड्यूल खत्म होने के बाद नीरज ने फौजिया को फिल्म का कुल बजट 40 करोड़ रुपए बता दिया। जब फिल्म में कुछ और नए प्रोड्यूसर्स की एंट्री हुई तो उनको 4 करोड़ का चेक दिया गया था जो कि बाउंस हो गया था।
4 of 5
भैयाजी
फौजिया का आरोप है कि जो वादा उनसे किया गया था वो पूरा नहीं किया गया है। इसके अलावा उनको 10 करोड़ रुपए प्रोड्यूसर्स से लेने है। इस मामले में सनी देओल के अलावा निर्माता चिराग धारीवाल, निर्देशक नीरज पाठक और म्यूजिक कंपनी को लीगल नोटिस प्राप्त हुआ है।
‘भैयाजी सुपरस्टार’ में सनी की को-स्टार हैं प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल। प्रीति जिंटा की इस फिल्म के साथ तकरीबन 4 साल बाद बॉलीवुड में वापसी हो रही है। वहीं अमीषा पटेल भी 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर सनी देओल के साथ दिखाई देंगी। आपको बता दें कि अमीषा पटेल सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर' में साथ नजर आई थीं। इनके अलावा फिल्म में खास किरदार में नजर आने वाले हैं अरशद वारसी और श्रयस तलपड़े।