एक जमाने में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। एक दौर था जब शादीशुदा सनी का दिल शादीशुदा डिंपल पर आ गया था। दोनों एक-दूसरे से बेइंतेहां प्यार करते थे। हालांकि दोनों में से किसी ने अपने प्यार को लेकर कोई बयान नहीं दिया था। लेकिन अब खबर है कि 24 साल बाद दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Sunny Deol and Dimple Kapadia
SpotboyE में छपी खबर के मुताबिक डिंपल के भतीजे करण कपाड़िया जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसी फिल्म में डिंपल और अक्षय कुमार कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल भी गेस्ट अपीयरेंस करते दिखेंगे। फिल्म को टॉनी डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
इससे पहले भी दोनों को लंदन में बस स्टॉप पर एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया था। बता दें कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म 1984 में आई 'मंजिल-मंजिल' थी। इसी फिल्म के दौरान दोनों के प्यार के फूल खिले थे।
खबरें तो यहां तक थीं सनी और डिंपल ने शादी भी कर ली है। लेकिन इस शादी का कोई सबूत नहीं था। मीडिया में दोनों की शादी को लेकर खूब चर्चा हुई। दोनों का रिश्ता करीब 11 साल तक चला था। अब अगर ऐसा होता है तो 24 साल बाद दोनों के फैंस को एक बार फिर उन्हें साथ देखने का मौका मिलेगा।