फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल छोटी इस एक्ट्रेस के साथ सनी देओल के अफेयर की उड़ी थी खबर, पत्नी पूजा का ये था रिएक्शन

Sun, 26 May 2019 01:01 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sunny deol - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव 2019 में सनी देओल ने बड़ी जीत दर्ज की है । उन्होंने पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था । सनी पहली बार चुनाव लड़े और जीत गए । जीत के जश्न में पूरा परिवार उनके साथ है । सनी देओल ने गुरदासपुर में कैंपेनिंग के दौरान अपनी फिल्म 'गदर' के कई डायलॉग बोल जनता को खूब इंप्रेस किया । 
विज्ञापन

2 of 7
sunny deol - फोटो : social media
साल 2001 में आई सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब 'गदर' मचाया था । इस फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं । फिल्म के दौरान सनी देओल और अमीषा पटेल के बीच अफेयर की खबरें उड़ी थीं। इसको लेकर सनी और अमीषा ने अलग-अलग इंटरव्यू में अपनी सफाई दी थी । 
विज्ञापन

3 of 7
sunny deol
अमीषा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सनी के साथ मेरा नाम जोड़ना, मेरा नाम दीवार के साथ जोड़ने जैसा है ।' इसके बाद अमीषा के इस बयान पर सनी का रिएक्शन भी आया था । सनी ने कहा था, 'क्या सच में अमीषा ने मेरे बारे में ऐसा कहा । तो अमीषा के साथ मेरा नाम जोड़ना जैसे वॉल आइसक्रीम के साथ जोड़ने जैसा है ।'

4 of 7
sunny deol - फोटो : अमर उजाला
सनी आगे कहते हैं, 'मैं सच कहूं तो अमीषा बहुत अच्छी और टैलेंटेड लड़की है । हमारे बीच में कुछ भी नहीं है ।' इसके बाद सनी से पूछा गया कि जब लड़कियां आपके आस-पास घूमती हैं तो आपकी पत्नी का कैसा रिएक्शन रहता है । तब सनी कहते हैं, 'कहां हैं वो लड़कियां । मुझे लगता है कि उसे मेरी फीमेल फैन से कोई दिक्कत नहीं है ।'
विज्ञापन

5 of 7
सनी देओल - फोटो : Social Media
'पूजा एक बेहतरीन पत्नी हैं । वो मेरे प्रोफेशन को लेकर बहुत समझदार हैं। मेरे बुरे दिनों में वही मेरी ताकत बनती है । ये उसके लिए आसान नहीं है लेकिन उसने मुझसे कभी कोई शिकायत नहीं की । हम 20 साल से साथ हैं । हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है ।' बता दें कि ये इंटरव्यू साल 2001 का है । 
विज्ञापन

6 of 7
sunny deol - फोटो : social media
इसके अलावा सनी देओल ने मीडिया को भी आड़े हाथों लिया था । उन्होंने कहा था, 'मीडिया भी अपने फेवरेट स्टार्स को ही प्रमोट करता है । चलिए मैं तो मीडिया से इतना इंटरैक्ट नहीं होता हूं । लेकिन बॉबी के कई दोस्त जर्नलिस्ट हैं। इसके बावजूद उसकी छवि को सही तरह से नहीं दर्शाया जाता ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sunny deol
'बॉबी की हिट फिल्मों के बारे में उसके एक भी जर्नलिस्ट दोस्त ने नहीं लिखा । आपको पता है कि बादल और बिच्छू ने नॉर्थ में कहो ना प्यार है से भी ज्यादा अच्छा बिजनेस किया था । लेकिन बॉबी के बारे में किसी ने नहीं लिखा । मुझे लगता है कि मीडिया हमारे खिलाफ है । मुझे नहीं पता क्यों ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें