जीत के बाद खुशी जाहिर करतीं हेमा मालिनी, साथ में समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
17वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले अभिनेत्री ने अपना डर जाहिर किया था। वहीं, नतीजे आने पर उन्होंने कहा था 'जीतने पर पूरा भरोसा था लेकिन जनादेश मुझे इतनी बड़ी जीत देगा इस पर संशय था।' हेमा इस बार गठबंधन से भी डर रही थीं। उन्होंने कहा 'गठबंधन को लेकर सभी बोल रहे थे कि इस बार जीतना मुश्किल होगा, तो मुझे डर लग रहा था, लेकिन खुशी है कि लोगों ने मुझे दोबारा सांसद चुना, मुझपर विश्वास जताया तो मेरी भी जनता के प्रति नैतिक जिम्मेदारी तो बनती ही है।'