फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2 : सनी देओल-अमीषा पटेल ने पूरी की फिल्म की शूटिंग, जाने कब और कहां होगी रिलीज 'गदर 2'

Mon, 25 Apr 2022 06:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गदर 2 - फोटो : social media
साल 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर' को कौन भूल सकता है। सनी देओल की एक्टिंग और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने लोगों को फिल्म का फैन बना दिया था। फिल्म और अभिनेता के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। इसकी शूटिंग पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में चल रही थी, जो अब पूरी हो गई है। खबर आ रही है कि निर्देशक अनिल शर्मा की इस प्रतिष्ठित पीरियड ड्रामा फिल्म 'गदर 2' ने लखनऊ शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।


 
विज्ञापन

2 of 6
गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
पुरी की 80% शूटिंग
'गदर पार्ट 2' के सेट से सामने आती खबरों के मुताबिक फिल्म ने काफी हद तक शूटिंग पूरी कर ली है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म की टीम ने लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल इसी साल जून में शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन

3 of 6
गदर-2 की शूटिंग के दौरान सनी देओल ,अमिषा पटेल व अन्य - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी जेल में हुई 'गदर 2' की शूटिंग
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग बाराबंकी शहर में स्थित जिला कारागार में हुई है। इस सीक्वेंस को शूट करने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर और निर्देशक ने सरकार से अनुमति ले ली थी। फिल्म की शूटिंग पहले 16 अप्रैल को शुरू होनी थी लेकिन किसी कारण टीम यहां नहीं पहुंच पाई थी। जिसके बाद शूटिंग 20 अप्रैल को शुरू हुई थी और अब खत्म भी हो गई है।

4 of 6
फिल्म गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म से पहला लुक शेयर कर सनी ने लिखी यह बात
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तारा सिंह के लुक में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "केवल कुछ भाग्यशाली लोगों को ही अद्भुत किरदारों को जीवन में वापस लाने का मौका मिलता है। 20 साल बाद पेश है तारा सिंह! फिल्म 'गदर 2' का पहला शेड्यूल पूरा करके बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।"
विज्ञापन

5 of 6
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल ने भी की थी तस्वीरें साझा
फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने के बाद अमीषा पटेल ने भी फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में जहां सनी देओल पगड़ी बांधे हुए तारा सिंह के लुक में थे तो वहीं अमीषा पटेल ने भी सलवार सूट पहना हुआ था। इसके अलावा भी अमीषा ने कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अमीषा पटेल और सनी देओल के साथ फिल्म की बाकी टीम भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन होगी रिलीज 
निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में सुपरस्टार सनी देओल, अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। उम्मीद है कि फिल्म वैसा ही जादू बिखेर पाए, जैसा इसके पहले पार्ट ने बिखेरा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें