फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: बिना फिल्में किए हर साल 100 करोड़ कमाते हैं सुनील शेट्टी, राजाओं की तरह जीते हैं लाइफ

Fri, 11 Aug 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
सुनील शेट्टी
फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने वाले सुनील शेट्टी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म 'बलवान' से की थी। सुनील शेट्टी एक जबरदस्त एक्‍शन हीरो बनकर उभरे थे। सुनील ने उस समय अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स को कड़ी टक्कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 6
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। सुनील की पहली फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी। उन्हें पहचान 1994 में आई फिल्म 'दिलवाले' से मिली थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। 

पढ़ें- दोस्तों के साथ नुक्कड़ नाटक करता है आमिर खान का बेटा जुनैद, भाई आजाद से है 18 साल बड़ा
विज्ञापन

3 of 6
सुनील शेट्टी
सुनील ने अपने करियर में करीब 110 से ज्यादा फिल्में की हैं। सुनील शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक एक्टिव हैं। सुनील शेट्टी ने फिल्मों में आने से पहले ही 1991 में माना शेट्टी से शादी कर ली थी। सुनील और माना का करीब 8 साल तक अफेयर चला था।

पढ़ें- सदियों में एक ही बार पैदा होता है अमिताभ बच्चन जैसा स्टार, ये किस्सा बयां कर रहा उनकी बादशाहत

4 of 6
सुनील शेट्टी
फिल्म 'धड़कन' के बाद सुनील शेट्टी एक ऐसे स्टार बन गए थे जो 8 करोड़ रुपए सैलरी लेते थे। सुनील ने फिल्म इंडस्ट्री के अलावा होटल इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया। सुनील फिलहाल अपना ज्यादातार समय बिजनेस को देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सुनील शेट्टी
सुनील की पत्नी माना की भी इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी है। माना एक एनजीओ भी चलाती हैं। साथ ही उनका एक होम डिकोर स्टोर भी है। माना अपने पति सुनील की बिजनेस मैनेजर भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील शेट्टी की होटल 'रॉयल इन' नाम से एक रेस्‍त्रां चेन चलती है। होटल के अलावा सुनील का प्रोडक्‍शन हाउस और बुटीक भी है। अपने इन बिजनेस से सुनील हर साल 100 करोड़ रुपए कमाते हैं। सुनील शेट्टी का लाइफस्टाइल किसी राजा से कम नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें