सुनील लहरी (लक्ष्मण)
- फोटो : Social media
सुनील लहरी का मानना है कि रणबीर, भगवान राम की भूमिका के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हैं और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आलिया भी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अगर उन्होंने पांच साल पहले सीता की भूमिका निभाई होती तो वे इस किरदार के साथ ज्यादा न्याय कर पातीं। अपनी व्यक्तिगत राय व्यक्त करते हुए सुनील ने कहा कि, मुझे लगता है कि आलिया पिछले कुछ वर्षों में बदल गई हैं और मैं पक्का नहीं कह सकता कि आलिया अब सीता के रूप में आकर्षक लगेंगी या नहीं।