आलिया सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया चाहती हैं कि शोरा थोड़ा और परिपक्व हो जाए। वह एक या दो साल में उसे बता सकती हैं। हालांकि, आलिया ने कहा कि उनकी उस शख्स के साथ शादी करने या लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का कोई प्लान नहीं है। वह बस अपनी जिंदगी में किसी ऐसे को चाहती हैं, जो उनका एक सच्चा दोस्त हो, जिसके साथ वह समय बिता सकें। आलिया ने यह भी साफ किया कि अभी उनका नवाज से आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ है।