कपिल शर्मा ने अपने नए शो से टीवी पर एक बार फिर वापसी की है । इस बार कपिल के शो में कृष्णा अभिषेक और भारती भी नजर आ रहे हैं । हाल ही में टीआरपी रेटिंग आई तो उसमें कपिल ने बाजी मार ली । कपिल का शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Sunil Grover
वहीं खबर है कि कपिल का शुरू हुआ तो अब सुनील ग्रोवर का शो 'कानपुरवाले खुरानाज' बंद होने जा रहा है । वहीं सुनील के शो को सोशल मीडिया यूजर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं । शो बंद होने की जानकारी खुद सुनील ग्रोवर ने दी है।साथ ही सुनील ने कपिल शर्मा शो से तुलना और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने को लेकर कई खुलासे किए हैं ।
विज्ञापन
3 of 7
Sunil Grover
एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने बताया, 'मैंने ये शो सिर्फ 16 एपिसोड के लिए शूट किया था । अब ये शो मेरी वजह से बंद हो रहा है । ये शो 8 वीक के लिए साइन किया था । इसकी वजह सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग है । मैं इस बात की पहले भी जानकारी दे चुका हूं कि कुछ एपिसोड के लिए ये शो बनाया गया था।'
4 of 7
Sunil Grover, Salman Khan
'भारत की शूटिंग के चलते मेरे पास ज्यादा समय नहीं था । शो के ट्रोल पर होन पर सुनील ने कहा कि जितने लोगों ने मुझे ट्रोल किया वो सब 90 फीसदी फेक आईडी से किया गया है । लगभग 70-80 प्रतिशत आईडी बिना प्रोफाइल तस्वीर और नाम के साथ थी।'
विज्ञापन
5 of 7
Kapil Sharma Sunil Grover
'मुझे फेक लोगों से क्या समस्या होगी । फेक लोगों की दुनिया मेरे लिए मायने नहीं रखती । कुछ ने शो को पसंद किया तो कुछ ने नहीं किया । जो भी इसकी तुलना कपिल शर्मा शो से कर रहे हैं वो कर सकते हैं । मुझे जो आता है मैं वो कर रहा हूं। ' सुनील ग्रोवर ने शो पर दोबारा आने को लेकर बात की ।
विज्ञापन
6 of 7
Sunil Grover
उन्होंने कहा, 'टीवी पर दोबारा आने के बारे में सुनील का कहना है कि मैं आज जो कुछ भी हूं वो टीवी की वजह से हूं। मुझे जब भी जिस तरह टीवी पर आने का मौका मिलेगा मैं जरूर आऊंगा।' बता दें कि सुनील, सलमान खान की फिल्म 'भारत' में काम कर रहे हैं ।
सलमान खान ही कपिल शर्मा के शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं । ऐसा हो सकता है कि वो सुनील ग्रोवर से कपिल शर्मा शो में वापसी करने के लिए कहें । जब सलमान, सुनील से ये बात बोलेंगे तो वो मना नहीं कर पाएंगे । अब देखना ये है कि सुनील, कपिल के शो में कब तक वापसी करते हैं ।