फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान का समर्थन कर ट्रोल हुए थे सुनील ग्रोवर, अब ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर ऐसे की बोलती बंद

Thu, 25 Jun 2020 03:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुनील ग्रोवर और सलमान खान - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड स्टार्स को टारगेट किया जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा निशाने पर अभिनेता सलमान खान हैं। बीते दिनों सलमान ने एक ट्वीट के जरिए अपने फैंस से अपील की थी कि वो सुशांत के परिवार की मदद करें और गलत भाषा का इस्तेमाल न करें। सलमान की इसी बात का समर्थन जब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने किया तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद सुनील ने अपने ही अंदाज में ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
दरअसल लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे सलमान खान ने अपने फैंस से गुजारिश करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'मैं अपने सभी फैंस से अपील करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।'
 
विज्ञापन

3 of 6
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के इस ट्वीट के बाद सुनील ग्रोवर ने भी उनका समर्थन किया था। सुनील ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं सलमान सर से प्यार और उनकी इज्जत करता हूं।' इसके बाद लोगों ने सुनील को आड़े हाथों लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। किसी ने उन्हें चापलूस बताया तो किसी ने उन्हें बैन करने की बात कही।
 

4 of 6
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
ऐसे ही ट्रोल करने वालों को सुनील ग्रोवर ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'कहीं अब मुझे पेड ट्रोलर्स को काम पर लगाने में मजा ना आने लग जाए। हे भगवान... मुझे इस नए मनोरंजन से बचाएं।'
 
विज्ञापन

5 of 6
सुनील ग्रोवर
सुनील यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक और ट्वीट किया और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। सुनील ने लिखा, 'सच और फैक्ट में अंतर यह है कि फैक्ट को तर्क के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है, क्योंकि यह स्वयं तर्क है। लेकिन सच्चाई एक ऐसी चीज है जो किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण और अनुभव पर निर्भर करती है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुनील ग्रोवर और सलमान खान
बता दें कि सुनील ग्रोवर, सलमान खान के बहुत करीबी माने जाते हैं। सलमान की फिल्म भारत में सुनील ग्रोवर ने काम किया था। उस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। इन दिनों सुनील अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियो साझा कर लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं।

नेपोटिज्म की बहस में कूदीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, हंसल मेहता के ट्वीट पर यूं दिया जवाब
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें