फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान ने दिखाई दरियादिली, ब्लड कैंसर से पीडित बच्चे के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

Fri, 07 Jun 2019 02:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kasautii zindagii kay Hina Khan - फोटो : twitter
टीवी से ऑस्कर के रेड कार्पेट तक पहुंचने वाली एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं । इस बार हिना अपनी दरियादिली के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं । दरअसल, हिना ने कैंसर से पीडित एक बच्चे की मदद की है । इस बच्चे का नाम अफान है जो कि 10 साल का है।
विज्ञापन

2 of 5
patient - फोटो : social media
अफान ब्लड कैंसर से पीड़ित है। हाल ही में इस बच्चे को कसौटी जिंदगी की-2 फेम हिना खान ने मदद ऑफर की है। हिना खान को एक हेल्थ केयर पेज ने टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई थी। हिना ने तुरंत मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया । हिना ने ट्वीट कर फैन फेज को लिखा कि बताएं वो किस तरह से मदद पहुंचा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Hina Khan - फोटो : instagram
हिना खान के इस व्यवहार को देखकर फैन्स सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब हिना ने किसी की मदद की हो । कुछ टाइम पहले हिना अपनी गर्दन में आई मोच के चलते फिजियोथैरिपी लेनी पड़ी थी । यहीं हिना ने अपने एक फैन से मुलाकात की थी। जो कैंसर की जंग लड़ रही थी। 

4 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हिना ने इस बच्ची की भी मदद की थी । बता दें कि हिना खान आखिरी बार कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरती नजर आई थीं । कान में हिना की फिल्म 'लाइन्स' की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी। बाद में हिना ने यूरोप में ही अपनी अगली फिल्म 'विश लिस्ट' की शूटिंग की। यहां उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ कुछ सुकून के पल भी बिताए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan
अब तक हिना की फिल्म 'लाइन्स' रिलीज नहीं हुई है, लेकिन उन्हें अपनी दूसरी फिल्म इससे पहले ही मिल गई है। इसके अलावा हिना खान फेमस सिंगर अरिजीत सिंह का एक म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' भी कर रही हैं। खबरों की मानें तो हिना को एकता कपूर का शो 'नागिन' भी ऑफर हुआ है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें