Sunil Dutt
- फोटो : twitter
80 के दशक में ही एक ऐसी राजनीतिक घटना हुई, जिसने फिल्मी दुनिया को भी प्रभावित किया। वो थी अक्टूबर, 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या। दिसंबर 1984 में चुनाव होने थे। राजीव गांधी ने अपने दोस्त और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और सुनील दत्त से चुनाव लड़ने के लिए कहा था। सुनील दत्त 1984 में चुनाव जीत गए और सांसद बनने के बाद 2005 में मरते दम तक कांग्रेस में ही रहे। सुनील दत्त उन चंद हिंदी फिल्मी सितारों में से थे जो केंद्र में मंत्री भी बने और बतौर राजनेता उनकी बहुत इज्जत थी। फिलहाल सुनील दत्त अब इस दुनिया में नहीं है हालांकि राजनीति में उनका सफर हिट रहा।