फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स ने सुनील दत्त को दी नरगिस को मारने की सलाह, कैंसर से हो गई थी ऐसी हालत

Mon, 03 May 2021 11:10 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राज कपूर- नरगिस और सुनील दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस दत्त ने सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दीं है। इनमें 'बरसात', 'आवारा', 'श्री 420' और 'मदर इंडिया' प्रमुख हैं। अपने छोटे से करियर में ही नरगिस ने जो पहचान बनाई शायद ही किसी और ने ऐसा कारनामा किया हो। राज कपूर संग उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी तो मशहूर थी ही साथ ही सुनील दत्त संग उनके प्यार की दास्तान भी कम मशहूर नहीं है। आज अभिनेत्री की पुण्यतिथि पर बता रहे हैं सुनील दत्त संग उनके रिश्ते और सच्चे प्यार के कुछ किस्से। 
विज्ञापन

2 of 6
सुनील दत्त और नरगिस दत्त - फोटो : Twitter
दरअसल, ये बात उस समय की बात है जब सुनील दत्त फिल्म जगत में नहीं आए थे और ना ही नरगिस उनकी पत्नी बनी थीं। तब नरगिस की एंट्री बॉलीवुड में हो चुकी थी। उस वक्त नरगिस और राज कपूर के अफेयर के चर्चे हर जगह थे। सुनील दत्त उस दौरान ऑल इंडिया रेडियो के लिए काम किया करते थे। उन्हीं दिनों में वो मौका आया जब अभिनेत्री नरगिस का उन्हें इंटरव्यू लेना था। उस दौर में नरगिस एक बड़ी अभिनेत्री बन चुकी थीं। जब इंटरव्यू का वक्त हुआ तो वो स्टूडियो पहुंच गईं। 
विज्ञापन

3 of 6
सुनील दत्त और नरगिस दत्त
ऐसा कहा जाता है कि नरगिस को अपने सामने देख सुनील दत्त बिल्कुल घबरा गए थे। इसकी दो वजह बताई जाती है। एक तो सुनील नरगिस की स्टारडम से घबरा गए थे क्योंकि वो एक बहुत बड़ी अभिनेत्री थीं वहीं दूसरी तरफ ऐसा भी कहा जाता है कि सुनील दत्त नरगिस को काफी पसंद करते थे।

4 of 6
सुनील दत्त और नरगिस दत्त
इंटरव्यू के दौरान सुनील दत्त जब बोलने पर आते थे तो उनकी बातों सुनकर लोग चुप हो जाते थे, लेकिन जब नरगिस बोलने लगीं तो उनकी बातें सुनकर वो एकदम खामोश पड़ गए। उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। उस वक्त नरगिस ने उन्हें समझाया कि घबराने जैसी कोई बात नही है और वो आराम से उनसे सवाल पूछ सकते हैं।  वो इंटरव्यू तो हो नहीं पाया मगर सुनील दत्त की नौकरी खतरे में जरूर पड़ गई थी। बाद में सुनील दत्त ने रेडियो का काम छोड़कर फिल्मों में कदम बढ़ाना शुरू किया। नरगिस से उनकी दूसरी मुलाकात 'दो बीघा जमीन' के सेट पर हुई। इसके बाद महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त को नरगिस के बेटे का रोल मिला। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
सुनील दत्त और नरगिस दत्त - फोटो : social media
कहा जाता है कि इस फिल्म के सेट से ही नरगिस और सुनील दत्त के प्यार की शुरूआत हुई थी। एक दिन सुनील नरगिस को प्रपोज करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने प्रपोज किया और नरगिस ने उसे स्वीकार भी कर लिया। उसके बाद दोनों ने मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और एक रिसेप्शन भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां नरगिस और पिता सुनील दत्त के साथ संजय - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस को कैंसर था। उनके पूरे शरीर में बहुत दर्द रहता था, उनकी हालत खराब होती जा रही थी। कहा जाता है डॉक्टर्स ने सुनील दत्त को सलाह भी दी कि वो नरगिस का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दें लेकिन सुनील दत्त ने ऐसा करने से मना कर दिया। वे आखिरी पल तक उनके साथ रहे। और आखिरकार 3 मई 1981 को 58 साल की उम्र में नरगिस का कैंसर से निधन हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें