संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के साथ संजय दत्त ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें अभिनेता ने अपने पिता को याद किया है। संजय दत्त ने लिखा, 'अच्छे-बुरे हर हालात में आप हमेशा मुझे रास्ता दिखाने और रक्षा करने के लिए थे। आप मेरी ताकत, प्रेरणा और हर जरूरत में सहारा थे…एक बेटे को जो कुछ चाहिए होता है। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे पापा, आई मिस यू।' बता दें कि सुनील दत्त अपने बेटे संजय दत्त के साथ हर मुश्किल समय में खड़े रहे थे, जिसके बारे में फिल्म 'संजू' में काफी बारीकी से बताया है। यह फिल्म संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित है।