फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से खेलकर सुनील दत्त ने बचाई थी नरगिस की जान, कुछ ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी

Sat, 25 May 2019 01:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
nargis, sunil dutt - फोटो : Twitter
सुनील दत्त, नरगिस जी दोनों जाने-माने एक्टर्स रहे हैं। 6 जून 1929 को जन्में सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था। वह भारतीय फिल्मों के विख्यात अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे। आज उनकी पुण्यतिथि है। सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर आइए आपको बताते हैं उनकी और नरगिस दत्त की लव स्टोरी के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
Sunil Dutt, Nargis - फोटो : social media
सुनील दत्त और नरगिस का प्यार किसी से छिपा नहीं रहा। दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कब हुई और फिर कैसे नरगिस सुनील दत्त की जिंदगी का हिस्सा बनीं, इस बारे में काफी कुछ लिखा और पढ़ा जा चुका है। दोनों की कहानी शुरू होती है जब सुनील दत्त सीलोन रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम किया यहीं पर उनकी मुलाकात नरगिस से हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
nargis
तब नरगिस बहुत बड़ी एक्ट्रेस थीं। जब सुनील दत्त ने इंटरव्यू शुरू किया तो वह नरगिस को देख इतना घबरा गए कि उनसे कुछ पूछ ही नहीं पाए। दोनों दूसरी बार 'दो बीघा जमीन' के सेट पर मिले। इसके बाद महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त को नरगिस के बेटे का रोल मिला। फिल्म सुपरहिट हुई। साथ ही दोनों की प्रेम कहानी भी।

4 of 6
nargis
दरअसल इसी फिल्म के सेट पर सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाया था। तब नरगिस राज कपूर के प्यार की गिरफ्त में थीं। लेकिन पहले से शादी शुदा होने के कारण वह नरगिस से शादी नहीं कर पा रहे थे। 9 साल लंबे रिश्ते के बाद नरगिस को जब ये लगने लगा था कि अब राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे और राज कपूर न तो अपनी शादी तोड़ सकते थे न ही अपने पिता से बगावत कर सकते थे। ऐसे में नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए। 
विज्ञापन

5 of 6
Suneel and Nargis Dutt
इस बीच सुनील दत्त का झुकाव नरगिस की तरफ बढ़ने लगा। एक दिन वो नरगिस को प्रपोज करने से खुद को रोक नहीं पाए। नरगिस को उन्होंने प्रपोज किया और नरगिस ने उसे स्वीकार भी कर लिया। उसके बाद दोनों ने मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और एक रिसेप्शन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुनील दत्त और नर्गिस
दोनों की प्रेम कहानी की मिसाल आज भी दी जाती है। नरगिस को कैंसर की बीमारी थी। उनकी पूरी बॉडी में बहुत दर्द रहता था। डॉक्टर्स ने इसीलिए सुनील दत्त को सलाह दी कि वो नरगिस का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दें लेकिन सुनील दत्त ने ऐसा करने से मना कर दिया। वे आखिरी पल तक उनके साथ रहे। लेकिन 3 मई को नरगिस की मौत हो गई। उनके जाने से सुनील दत्त की जिंदगी वीरान हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें