फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील दत्त की पुण्यतिथि और ट्रोलर को सोनू सूद का शानदार जवाब, पांच खबरें

Mon, 25 May 2020 07:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील दत्त और सोनू सूद - फोटो : Social Media
अभिनेता, निर्देशक,निर्माता और राजनेता रहे सुनील दत्त ने जिस भी क्षेत्र में कदम रखा, वहां उन्होंने लाजवाब ख्याति प्राप्त की। इंडस्ट्री में कदम रखने से पूर्व रेडियो एनाउंसर के तौर पर काम करने वाले सुनील दत्त ने फिल्मों में नायक से लेकर खलनायक दोनों तरह के किरदार निभाए। वह जब पांच वर्ष के थे तभी उनके पिता दीवान रघुनाथ दत्त की मृत्यु हो गई थी। उनकी परवरिश उनकी मां कुलवंती देवी ने की थी।  कभी मुंबई की बस डिपो में चेकिंग क्लर्क की नौकरी कर चुके सुनील दत्त ने साल 1955 में फिल्म 'रेलवे प्लेटफॉर्म' से अपने करियर की शुरुआत की। सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम सुनील रख लिया। उन्होंने अपने करियर में संजीदा अभिनय से लेकर हास्य और भावुक सभी तरह की फिल्मों में काम किया। वहीं राजनेता के तौर पर वह पांच बार सांसद रहे और कांग्रेस की सरकार में युवा और खेल विभाग के मंत्री भी बने। 25 मई 2005 को सुनील दत्त ने इस दुनिया को अलविदा कहा।

इन 10 यादगार किरदारों से सिनेमा ने किया सुनील दत्त को सलाम, 'मुन्नाभाई' को आखिर तक दिखाया सही रास्ता
 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना और माई नेम इज खान जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके करण जौहर ने अपने जिंदगी में बहुत सी सफलताओं को देखा। अब वो दो प्यारे बच्चों के पिता भी हैं लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। इसके पीछे की वजह बताई जाती हैं अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना।

करण जौहर ने ट्विंकल खन्ना से किया था प्यार का इजहार, रिजेक्ट होने के बाद कभी नहीं की शादी

 
विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : Social Media
लॉकडाउन की वजह से आए दिन कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं जिनमें हमारा असली देश भारत नजर आता है। धर्म और जाति से ऊपर उठकर लोगों को एक-दूसरे की मदद करता देख खुश हो जाता है। गीतकार और लेखक जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं।

संघ कार्यकर्ताओं ने मुसलमानों को बांटें खाने के पैकेट, जावेद अख्तर ने साझा किया वीडियो

 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
ईद के चांद का दीदार हो गया है। आज पूरे देश में ईद मनाई जा रही है। चांद दिखाई देने के साथ रमजान का महीना पूरा हो जाता है। सोशल मीडिया पर सभी ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। अभिनेत्री सारा अली खान ने भी अपने खास अंदाज में मुबारकबाद दी है।

Eid 2020: चांद के दीदार के साथ सारा अली खान ने दी ईद की मुबारकबाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन की वजह से जगह-जगह हजारों प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। वो अपने घर पहुंचने के लिए पैदल ही चल पड़े हैं। कई सौ किलोमीटर की यात्रा कर लोग घर की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच अभिनेता सोनू सूद ने इन प्रवासी मजदूरों की ओर हाथ मदद का हाथ बढ़ाया है। पिछले कुछ दिनों से सोनू लगातार इस पर काम कर रहे हैं। इस वजह से उनकी खूब तारीफ भी हो रही है। 

घर पहुंचाने को लेकर यूजर ने सोनू सूद को करना चाहा ट्रोल, अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें