Suniel Shetty
- फोटो : twitter
हिंदी के अलावा सुनील ने मलयालम, तमिल और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है। सुनील फिल्मों में एक्शन हीरो के तौर पर जाने जाते हैं। साल 2001 में आई फिल्म 'धड़कन' के लिए सुनील को बेस्ट विलेन का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। एक दशक तक बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद सुनील का करियर नीचे जाने लगा। उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुईं तो मेकर्स ने उन्हें मल्टी स्टारर फिल्मों में कास्ट करना शुरू कर दिया।