फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: पहली फिल्म हिट होने के बावजूद सुनील को करना पड़ा संघर्ष, अन्ना ने बताई एक्शन हीरो बनने की कहानी

Thu, 13 Jul 2023 09:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने न केवल फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि, कई व्यावसायिक उद्यमों में भी सफलता हासिल की है। हाल ही में दिए साक्षात्कार में सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती वर्षों और उनके सामने आने वाली कठिनाइयों के बारे में बात की। सुनील शेट्टी ने साल 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। हालांकि, इसके बाद भी अभिनेता को संघर्षों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ने बताया कि कैसे उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म की सफलता और आलोचकों की प्रतिक्रिया के बीच संघर्ष किया। लोगों ने उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाए । उन्होंने शुरू में सोचा था कि अमिताभ बच्चन की तरह मार्शल आर्ट में उनकी दिलचस्पी और यह हुनर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के शिखर पर ले जाएगी। हालांकि, लोगों के जरिए मिलीं आलोचनाओं के बाद उन्होंने अपना आत्मविश्वास पूरी तरह से खो दिया।

Filmy Wrap: एक्टिंग से ब्रेक लेंगी सामंथा और रिवीजन कमेटी के हवाले ‘OMG 2’, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

 
विज्ञापन

3 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ने आगे कहा कि नकारात्मकता के बीच उन्होंने अपनी ताकत पर काम किया और देश के पसंदीदा एक्शन हीरो बन गए। उन्होंने कहा, "मैं यहां केवल एक ही तरीके से रह सकता हूं। अगर, मैं अपने लिए एक छवि बनाऊं। मेरी ताकत-कार्य क्या है, इसलिए इस पर काम करें। सुनील ने अपने एक्शन हीरो की पहचान बनाने को लेकर बात करते हुए कहा कि एक्शन हीरो बनना बहुत कठिन काम है। परिवार को पता चले बिना वह हर सुबह एक्शन करने जाते हैं, यह सोच कर कि या तो आप टूटी हुई हड्डी के साथ वापस आएंगे या तो आप वापस नहीं आने वाले हैं।

Suniel Shetty: अमिताभ बच्चन से सुनील शेट्टी को मिलती है प्रेरणा, बोले- वह काम के बीच नहीं दिखाते अपनी समस्याएं

 

4 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्हें एक्शन से भरपूर भूमिकाएं पसंद हैं। उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमताओं को विकसित करने और जोखिम लेने वाले स्टंट करने के लिए खुद को तैयार किया। उन्होंने एक्शन हीरो के सामने आने वाली भारी कठिनाइयों पर जोर दिया, जैसे कि वे अपने परिवार को बताए बिना दैनिक आधार पर जोखिम उठाते हैं। वे हर दिन खुद को कितनी मेहनत करते हैं और कितनी संभावना है कि उन्हें घातक चोटें लगेंगी।

Kick 2: 'किक 2' पर साजिद नाडियाडवाला ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- फिल्म की स्क्रिप्ट है पूरी तरह तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें अभिनेता के वर्कफ्रंट के बारे में तो सुनील शेट्टी हाल ही में वेब शो 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' और 'धारावी बैंक' में दिखाई दिए। उनकी आगामी परियोजनाओं में 'हेरा फेरी 3', 'वेलकम 3' और 'आवारा पागल दीवाना' की दूसरी किस्त शामिल हैं।

Samantha: सामंथा ने पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, खास तस्वीर साझा करते हुए किया अभिनय से ब्रेक लेने का एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें