फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: एक्टिंग से ब्रेक लेंगी सामंथा और रिवीजन कमेटी के हवाले ‘OMG 2’, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 13 Jul 2023 07:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सामंथा रुथ प्रभु, ओएमजी 2 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं, अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान जल्द ही 'द आर्चीज' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। इस फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद से ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही दूसरी फिल्म साइन कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह अपनी दूसरी फिल्म में अपने पिता शाहरुख खान के साथ अभिनय करेंगी। रिपोर्ट्स में शाहरुख के 'पठान' निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म के लिए फिर से जुड़ने की बात कही गई थी। साथ ही यह भी बताया गया था कि वह अपनी बेटी के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।
Shahrukh Khan: 'डंकी' की रिलीज के बाद क्या करेंगे शाहरुख? फैन के सवाल पर किंग खान ने कर दिया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

3 of 11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने व्यावसायिक जीवन में काफी व्यस्त चल रही हैं। 'शाकुंतलम' की शूटिंग के बाद अभिनेत्री ने वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' की शूटिंग शुरू कर दी थी। वहीं उनके पास विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' भी है। कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि अभिनेत्री अभिनय से ब्रेक लेंगी। वहीं, अब सामंथा ने इस खबर पर मुहर लगा दी है।
Samantha: सामंथा ने पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, खास तस्वीर साझा करते हुए किया अभिनय से ब्रेक लेने का एलान

4 of 11
साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2014 में आई 'किक' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। सलमान की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यही वजह है कि फिल्म ने टिकट खिड़की 200 करोड़ से ज्यादा बटोर डाले थे। रिलीज के बाद से ही फैंस को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने 'किक 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। किक 2 काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन अब निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने आखिरकार पुष्टि कर दी है कि फिल्म पहले ही लिखी जा चुकी है। हाल ही में एक साक्षात्कार में नाडियाडवाला ने यह कंफर्म किया है कि फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है। उन्होंने यह भी साझा किया कि 'किक 2' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की संभावना है।
Kick 2: 'किक 2' पर साजिद नाडियाडवाला ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- फिल्म की स्क्रिप्ट है पूरी तरह तैयार
विज्ञापन

5 of 11
सिद्धार्थ आनंद, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ आनंद को 'वॉर' और 'पठान' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन 16 साल पहले उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ फिल्म 'सलाम नमस्ते' से बतौर निर्देशक अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 'ता रा रम पम' बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। कुछ ही महीनों पहले खबर आई थी कि सिद्धार्थ आनंद और सैफ अली खान एक एक्शन थ्रिलर के लिए एक बार फिर साथ आए हैं। सैफ सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन हाउस के जरिए निर्मित एक वेब प्रोजेक्ट के लिए में काम करेंगे।
Saif-Siddharth Anand: सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद के प्रोजेक्ट की हुई ओटीटी डील, इतने करोड़ में बेची गई फिल्म
विज्ञापन

6 of 11
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' को लगातार लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप के बाद अब मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। इस बीच नितेश तिवारी ने हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी फिल्म किसी को नाराज नहीं करेगी। निर्देशक ने जूम एंटरटेनमेंट को बताया कि एक फिल्ममेकर होने के साथ-साथ वह अपने द्वारा बनाए गए कंटेंट के उपभोक्ता भी हैं।
Nitesh Tiwari: 'रामायण' बनाने जा रहे नितेश तिवारी का बड़ा दावा, बोले- फिल्म से किसी की भावनाएं नहीं होंगी आहत
विज्ञापन

7 of 11
फिल्म 'चंदू चैंपियन' - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड और होनहार अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' रिलीज हुई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई दीं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद भी आई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद अब कार्तिक आर्यन ने मशहूर निर्देशक कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग शुरू कर दी है। 
Chandu Champion: चंदू चैम्पियन की शूटिंग शुरू, कार्तिक आर्यन ने कबीर खान के साथ तस्वीर साझा कर दिखाई हरी झंडी

8 of 11
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जंगल में जिंदा रहना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि सबसे बड़ी चुनौती वहां के जानवर हैं, जिनसे आपको अपने डर को हराना है। लोगों के डर को नए स्तर पर ले जाते हुए भारत का स्टंट पर आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी नए रोमांच के साथ वापस आ गया है। खतरों के खिलाड़ी 13 एक रोमांचक जंगल थीम वाले सीजन के साथ कलर्स पर वापस आ गया है। एक्शन मास्टर और इस शो के मेजबान रोहित शेट्टी साउथ अफ्रीका के केपटाउन के जंगलों में 14 कंटेस्टेंट के साहस की परीक्षा करेंगे। 
Khatron Ke Khiladi: इस दिन से प्रसारित होगा 'खतरों के खिलाड़ी 13', जानें कब और कहां देख सकेंगे स्टंट शो

9 of 11
जवान पोस्टर - फोटो : ट्विटर
कुर्सी की पेटी बांध लीजिए... पठान की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद 'जवान' बनकर शाहरुख खान एक और धमाका करने की तैयारी कर चुके हैं। किंग खान ने गुरुवार (13 जुलाई) को ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा। इसके तुरंत बाद उन्होंने जवान का नया पोस्टर रिलीज कर दिया, जिसमें शाहरुख का बाल्ड लुक दिखाया गया है। बता दें कि नया पोस्टर चार भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा में जारी किया गया है।
Jawan: शाहरुख ने दिखाया जवान का नया अंदाज, #AskSRK के तुरंत बाद साझा किया फिल्म का नया पोस्टर

10 of 11
ओह माय गॉड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) जिसे आम बोलचाल में सेंसर बोर्ड कहा जाता है, ने अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ को अपनी पुनरीक्षण समिति के पास भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये कदम सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को पारित करने के बाद अपने ऊपर लगे आरोपों और मामले के इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंचने को देखते हुए उठाया है। गौरतलब है कि रिवीजन कमेटी को फैसले के खिलाफ अपील करने वाले ट्रिब्यूनल को पहले ही भंग किया जा चुका है और अब यदि कोई फिल्म निर्माता सेंसर बोर्ड के फैसले से नाखुश है तो उसके पास सिर्फ अदालत में अपील करने का ही रास्ता शेष है।
OMG 2 Censor Board: रिवीजन कमेटी के हवाले ‘ओह माय गॉड 2’, हाईकोर्ट की फटकार के बाद अलर्ट मोड में सेंसर बोर्ड
विज्ञापन

11 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ओएमजी 2 का टीजर रिलीज हुआ है, जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की यह साल में दूसरी फिल्म है। पिछले साल अक्षय की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं, जिसमें कि सभी फ्लॉप हो गई थीं। ऐसे में कहा गया कि अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर बुरा दौर चल रहा है। जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिखा। अब रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ओएमजी 2 के लिए अपनी फीस में भारी कटौती की है। 
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपनी फीस में की भारी कटौती! लगातार फ्लॉप होती फिल्में बनीं वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें