फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 में संजय दत्त की एंट्री से खुश हैं सुनील, एक्टर की तारीफ करते हुए कह दी यह बड़ी बात

Mon, 13 Mar 2023 06:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
हेरा फेरी के निर्माता आखिरकार इसकी तीसरी कड़ी के लिए पूरी तरह से कमर कर चुके हैं। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के अपने किरदारों को दोहराने के अलावा, मेकर्स ने फिल्म में नए किरदार को जोड़ने का फैसला किया है। हाल ही में खबर आई थी कि संजय दत्त भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अभिनेता रवि किशन के दूर के भाई की भूमिका निभाएंगे, जो एक गैंगस्टर है। 
Bhagyashree Mote: मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री की बहन मधु मारकंडे की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

2 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में संजय की एंट्री से सुनील शेट्टी की काफी खुश हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अभिनेता की जमकर तारीफ की। उन्होंने गारंटी दी कि संजय दत्त का जुड़ाव फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाएगा। उन्होंने कहा, "संजय दत्त की एंट्री से यह फिल्म लोगों को और अधिक हंसाएगी, क्योंकि कॉमेडी को लेकर उनकी समझ अविश्वसनीय है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और बॉडी लैंग्वेज इस प्रोजेक्ट में एक और चांद जोड़ देगी। वह इसे दूसरे स्तर पर ले जाएंगे। हम एक शानदार रिश्ता साझा करते हैं और यह स्क्रीन पर भी दिखाई देगा।''
Ileana D’Cruz: सिनेमा के बदलते दौर पर इलियाना का बड़ा बयान, बोलीं- उनमें से नहीं जो ट्रेंड के पीछे....
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : social media
इससे पहले संजय दत्त ने भी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रोजेक्ट में शामिल होने की पुष्टि की थी, एक्टर ने कहा था, “हां, मैं फिल्म कर रहा हूं। पूरी टीम के साथ शूटिंग करना रोमांचक होगा। यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। फिरोज और मेरा रिश्ता भी बहुत पुराना है और अक्षय, सुनील अन्ना और परेश के साथ मिलकर बहुत अच्छा लगा।''
Bollywood: बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने को तैयार सलमान-सूरज बड़जात्या, प्रेम की शादी पर आया नया अपडेट

4 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस बातचीत के  दौरान सुनील ने कार्तिक आर्यन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “जहां तक मुझे पता है, शुरू में कार्तिक और अक्षय दोनों को फिल्म करनी थी, लेकिन यह काम नहीं किया। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ।
Shalin Bhanot: स्टाइल मारने के चक्कर में ट्रोल हुए शालीन, गाड़ी की नंबर प्लेट को देखकर यूजर्स ने लगाई क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'हेरा फेरी' - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हेरा फेरी और हेरा फेरी 2 में अक्षय, सुनील और परेश को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब फैंस इस फिल्म के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
Singham Again: अजय देवगन और रोहित फिर धमाल मचाने को हैं तैयार, 'सिंघम अगेन' की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें