एक शादी की पार्टी में डांस करने से काेई व्यक्ति रातों-रात फेमस हो सकता है उसका जीता-जागता उदाहरण बन गए है डांसिग अंकल... जी हां, अब उनसे मुंबई में बैठे बॉलीवुड कलाकार कॉन्टेक्ट कर रहे हैं। ये कहानी है विदिशा के रहने वाले एक प्रोफेसर साहब की...
विज्ञापन
2 of 6
sunil shetty
प्रोफेसर साहब बड़ा खास तौर से गोविंदा के गानों पर शानदार डांस करते हैं। इनका नाम है संजीव श्रीवास्तव। प्रोफेसर का निक नेम है डब्बू। संजीव श्रीवास्तव का डांस वीडियो वायरल हो गया बस फिर क्या था सुनील शेट्टी ने उनके लिए बड़ी प्लानिंग की तैयारी कर ली। संजीव को उन्होंने खुद फोन कर मुंबई बुला लिया। इसके अलावा संजीव को कई डायरेक्टर भी कॉल कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
sanjeev
बता दें संजीव श्रीवास्तव अपने डांस के चलते लोगों के बीच डांसिंग अंकल के नाम से पापुलर हो चुके हैं। जी हां, एक वीडियो ने संजीव की जिंदगी बदल दी।तभी आज उन्हें बॉलीवुड से कॉल करके बुलाया जा रहा है। संजीव ने तो कभी सोचा भी नहीं था कि उनका डांस वीडियो उनकी जिंदगी बदल देगा।
4 of 6
sanjeev at vidisha station with wife
यही नहीं संजीव को अब टीवी चैनल्स से भी ऑफर मिल रहे हैं। बता दें भोपाल के भाभा इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव ने अपने साले की शादी में यह डांस किया था। जहां रिश्तेदारों ने उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। बस फिर क्या था हर कोई उनका डांस देखकर हैरान था और उनकी तारीफ करने में लगा। वह कहते हैं कि एक वीडियो ने उन्होंने इतना व्यस्त कर दिया है कि उन्हें लगातार फोन कॉल आने लगे। ये बात मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची। उन्होंने भी ट्वीट कर संजीव श्रीवास्तव की तारीफ की।
विज्ञापन
5 of 6
sanjeev dance
संजीव की मां एक क्लासिकल डांसर रही हैं। कॉलोनी के बच्चे उनसे डांस सीखने आते थे। जब वे छोटे थे, तब वे बच्चों का मजाक उड़ाते थे, लेकिन बाद में खुद भी डांस करने लगे। उन्होंने 1982 से 1998 तक काफी स्टेज प्रोग्राम्स किए लेकिन इसके बाद जॉब और फैमिली प्रॉब्लम्स के कारण उनका डांस कहीं पीछे छूट गया था। लेकिन जब उनका दिल करता है तो डांस करते हैं। ज्यादातर मौके उन्हें रिश्तेदारों की शादी में ही मिलते। इस समय वे भरपूर नाचते थे।
संजीव ने नागपुर के प्रियदर्शिनी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इस समय वे आर्केस्ट्रा से जुड़े रहे। इस ऑर्केस्ट्रा ने जानी लीवर जैसे बड़े कलाकार दिए हैं। वे पिताजी के जमाने से लेकर नई पीढ़ी तक सब कलाकारों के गानों पर डांस करते हैं। चाहे शम्मी कपूर हों, मिथुन हो, गोविंदा हो या ऋतिक रोशन लेकिन गोविंदा की स्टाइल उन पर फिट बैठती है। इसलिए उन्हें गोविंदा के गानों पर ही डांस करने में मजा आता है।