PARMANU
'परमाणु' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 58.51 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 7.64 की कमाई कर डाली। रविवार को फिल्म ने 8.32 करोड़ और सोमवार को 4.10 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म ने 3.81 की कमाई की। बुधवार को 3.48 करोड़ का कलेक्शन किया। गुरुवार को फिल्म ने 3.24 करोड़ की कमाई की। शुक्रवार को 2.05 करोड़, शनिवार को 3.56 करोड़ और रविवार को ये कलेक्शन बढ़कर 4.53 करोड़ पहुंच गया। सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिला और महज 1.79 करोड़ का कलेक्शन ही हुआ।