फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक फिल्म ने बर्बाद कर दिया था सुनील शेट्टी का करियर, रिलीज हो जाती तो अजय-अक्षय को भी देते मात

Fri, 18 Jan 2019 08:09 AM IST
shubham एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
suniel shetty
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो 90 के दशक में सुपरस्टार बन गए थे और आज भी उनका जलवा कायम है । इसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे स्टार्स का नाम शामिल है । वहीं कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने लंबे समय से फिल्मों से ब्रेक ले रखा है । इसमें एक नाम सुनील शेट्टी का भी है । सुनील शेट्टी चाहें तो आज भी फिल्में कर सकते हैं लेकिन उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Suniel Shetty
जब सुनील शेट्टी 90 के दशक में इंडस्ट्री में आए थे तब उन्होंने एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में दी थीं । लड़कियों में सुनील शेट्टी को लेकर बहुत क्रेज रहता था। इसी दौर में अजय देवगन और अक्षय कुमार भी एक्शन स्टार्स के रूप में पहचाने जाते थे।
विज्ञापन

3 of 6
Suniel Shetty
रिपोर्ट के अनुसार, सुनील शेट्टी ने सलमान खान के साथ एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म साइन की थी, जिसका नाम 'चोरी मेरा काम' था। फिल्म में सुनील शेट्टी और सलमान खान के साथ काजोल और रवीना टंडन भी थीं। 

4 of 6
Suniel Shetty
माना जा रहा था कि जब ये फिल्म रिलीज होगी तो तहलका मचा देगी । सलमान खान और सुनील शेट्टी की इस फिल्म में ऐसा एक्शन होने वाला था जिसे उस समय के दर्शकों ने नहीं देखा होगा। फिल्म की कास्ट ने शूटिंग की और रिलीज का इंतजार करने लगे । 
विज्ञापन

5 of 6
सुनील शेट्टी
दुर्भाग्य की बात ये रही कि सुनील शेट्टी की ये बिग बजट फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई । किन्हीं कारणों के चलते ये फिल्म अधूरी रह गई । इसी समय जब अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में रिलीज हुईं तो ब्लॉकबस्टर साबित हुईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Suniel Shetty
नम्बर गेम में सुनील शेट्टी ने ऐसी मात खाई कि वो फिर कभी भी अपने प्रतिद्वंदियों के आगे खड़े ही नहीं हो पाए। साल 2000 शुरू होने के बाद अजय देवगन और अक्षय कुमार ए-लिस्ट एक्टर्स में शामिल हो गए, वहीं सुनील शेट्टी का करियर धीरे-धीरे खत्म होता चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें