फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने मनाया भारतीय सिनेमा के गौरव की वापसी का जश्न, फिल्मों की सफलता देख खुशी से झूमे

Sun, 13 Aug 2023 08:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : social media
अगस्त का महीना बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। जहां बॉक्स ऑफिस पर फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं, वहीं जुलाई के अंत में रिलीज हुई करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने दर्शकों की सिनेमाघरों में वापसी कराई। साल 2023 के अगस्त के महीने में सनी देओल की 'गदर 2', अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' और रजनीकांत की 'जेलर' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। सभी सिनेमाघरों का गुलजार माहौल देखकर खुशी से झूम उठे हैं और इन लोगों में बॉलीवुड के 'अन्ना' यानी सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस हफ्ते रिलीज हुई 'गदर 2', 'ओएमजी 2' और  'जेलर' तीनों ही फिल्मों को देशभर में फैले सिनेप्रेमियों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सभी शहरों में अपने-अपने पसंदीदा सितारों की फिल्में देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगे हमारे देश में सिनेमा के लिए लोगों का प्यार देखकर सभी बहुत खुश हैं।  देशभर के सिनेमाघरों में हाउसफुल होते शो की खुशी को मनाने के लिए अब सुनील शेट्टी आगे आए हैं। अभिनेता ने सिनेमा के गौरवशाली दौर का जश्न मनाया और इन फिल्मों की सफलता को खुले दिल से स्वीकार किया।  
विज्ञापन

3 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने भारतीय सिनेमा के गौरव की वापसी का जश्न मनाते और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'गदर 2', 'ओएमजी 2' और 'जेलर' की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर विचार व्यक्त किए। अभिनेता ने लिखा, 'सिनेमा के लिए पिछले कुछ हफ्ते कितने शानदार रहे हैं! रॉकी और रानी के साथ इसकी शुरुआत हुई और अब गदर 2, ओएमजी 2 और जेलर ने इसे बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। माहौल देखकर लग रहा है कि एक्सटेंडेड वीकएंड के साथ फिल्मों का जादू और ज्यादा बढ़ने वाला है। अपने पॉपकॉर्न लें और ब्लॉकबस्टर्स का आनंद लें।'

4 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, गदर 2, ओएमजी 2, जेलर - फोटो : social media
इन चारों फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने भारत में 126 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। पर्दे पर तारा सिंह बनकर वापसी करने वाले सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने सिर्फ तीन दिनों में 133.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बंपर कमाई करने वाली 'गदर 2' सनी देओल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। शानदार रिव्यू पाने वाली अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' ने तीन दिनों में 43.56 करोड़ रुपये की कमाई की है। इनके अलावा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर' ने चार दिनों में भारत में 143 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Jasmin Bhasin: एक घंटे तक एयरपोर्ट बस में बंद रहीं जैस्मिन भसीन, एयरलाइंस पर गुस्सा जाहिर कर सुनाई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'धारावी बैंक' वेब सीरीज में देखा गया था। इसके साथ ही वह 'हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में अपना एक्शन दिखाते नजर आए थे। सुनील शेट्टी के पास अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हेरा फेरी 3' है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही अभिनेता 'वेलकम 3' और 'आवारा पागल दीवाना 2' में भी नजर आएंगे।
VT13: वरुण तेज-मानुषी छिल्लर की 'वीटी 13' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब रिवील होगा फिल्म का नाम?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें