बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यौन शिक्षा पर बनी इस फिल्म को जहां एक ओर विरोध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। आज रविवार को एक प्रशंसक ने अभिनेत्री के प्रदर्शन की सराहना की। प्रशंसक के ट्वीट के जवाब में यामी ने उन्हें धन्यवाद दिया और इंडस्ट्री और इसकी मार्केटिंग पर अपने स्पष्ट विचार साझा किए।