बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
अपने बेहतरीन गानों से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान का जन्मदिन 14 अगस्त को होता है। हिंदी सिनेमा में सुनिधि के गानों का कोई तोड़ नहीं है। रोमांटिक से लेकर आइटम नंबर तक, सुनिधि चौहान ने बॉलीवुड में कई तरह के गाने गाए हैं। उन्हें गायकी के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। माना जाता है कि आशा भोंसले के बाद सुनिधि चौहान ही ऐसी गायिका हैं जिनकी आवाज में इतनी वैरायटी है। सुनिधि चौहान के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके कुछ खूबसूरत नगमों से रूबरू करवाते हैं।
पढ़ें: सुनिधि चौहान के जन्मदिन पर सुनिए उनके ये 10 सुपरहिट गीत, दूर हो जाएगा सारा टेंशन