फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों के खिलाफ जाकर सुनिधि चौहान ने 18 की उम्र में की थी शादी, तलाक के बाद हो गई थीं बेघर

Mon, 13 Aug 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुनिधि चौहान और रवीना टंडन
माना जाता है आशा भोसले के बाद सुनिधि चौहान ही ऐसी गायिका हैं जिनकी आवाज में इतनी वैरायटी है। हर तरह के गाने में माहिर सुनिधि चौहान संगीत की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में जन्मीं सुनिधि ने महज 4 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। उनके बचपन का नाम निधि चौहान था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सुनिधि चौहान
गायन की कला सुनिधि चौहान को विरासत में मिली है। उनके पिता दुष्यंत कुमार चौहान भी गायक हैं। सुनिधि की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल से हुई है। बाद में उन्होंने दिल्ली के ग्रीनवे पब्लिक स्कूल में दाखिला लिया। सुनिधि ने केवल 10वीं तक ही पढ़ाई की। 
विज्ञापन

3 of 6
तबस्सुम और साधना के साथ सुनिधि
बचपन में सुनिधि दिल्ली के मंदिरों और स्थानीय कार्यक्रमों में गाती थीं। छोटी उम्र में ही उन्होंने रियलिटी शोज में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। एक शो में एंकर तबस्सुम ने सुनिधि को सुना और उनके माता-पिता को मुंबई आने के लिए कहा। संगीतकार कल्याणजी उस वक्त 'लिटिल वंडर्स' नाम का एक म्यूजिकल ग्रुप चलाते थे जहां सुनिधि इसकी मुख्य गायिका बन गईं।

4 of 6
sunidhi chauhan
दूरदर्शन पर आने वाले शो 'मेरी आवाज सुनो' में सुनिधि चौहान ने हिस्सा लिया। सुनिधि ने यह कॉम्पिटिशन जीत लिया और यही से उनकी संगीत की यात्रा शुरू हो गईं। 13 साल की उम्र में फिल्म 'शस्त्र' में सुनिधि चौहान ने अपना पहला गाना 'लड़की दीवानी देखो' गाया था। 16 साल की उम्र में सुनिधि ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' का गाना 'रुकी-रुकी सी जिंदगी' गाया। यह गाना सुपरहिट रहा था। इसके लिए सुनिधि चौहान को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
sunidhi chauhan
निजी जिंदगी की बात करें तो सुनिधि चौहान की पहली शादी साल 2002 में 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बॉबी खान से हुई थी। जो कि सुनिधि से 14 साल बड़े थे। सुनिधि ने यह शादी घरवालों के मर्जी के खिलाफ की थी। शादी के बाद सुनिधि के घरवालों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था हालांकि सुनिधि की शादी भी ज्यादा दिनों तक चली नहीं और साल भर के अंदर ही तलाक हो गया था। तलाक के बाद सुनिधि चौहान के पास रहने के लिए घर नहीं था। संगीतकार अनु मलिक ने सुनिधि को अपने घर पर रहने के लिए जगह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sunidhi chauhan
तलाक की वजह से सुनिधि के करियर पर भी बुरा असर पड़ा और उस दौरान उन्होंने गाने कम कर दिए। हालांकि जल्द ही सुनिधि ने खुद को संभाल लिया और करियर पर पूरा ध्यान देना शुरू कर दिया। तलाक के 9 साल बाद सुनिधि ने 2012 में संगीतकार हितेश सोनिक से दूसरी शादी की। हितेश भी सुनिधि से 14 साल बड़े हैं। दोनों एक दूसरे को 15 साल से जानते हैं। इसी साल जनवरी में सुनिधि ने एक बेटे को जन्म दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें