पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग भाषाओं की फिल्में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। लेकिन साल के पहले महीने में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान टिकट खिड़की पर करोड़ों की बारिश कर रही है। इस फिल्म की वजह से सिनेमाघरों में लगी साउथ की दो फिल्मों वारीसु और थुनिवु की कमाई पर काफी असर पड़ा है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस समय में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रहीं फिल्मों ने रविवार के दिन कितना कारोबार किया है।