सीता रामम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीता रामम
मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और दुलकर सलमान-स्टारर 'सीता रामम' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 92.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। तमिल में 38.63, तेलुगू में 11.1, मलयालम में 5.07 और हिंदी में 4.08 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यह फिल्म अपनी लागत पहले ही निकाल चुकी है। वहीं अब ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म जल्द ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।