ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘दंगल’ और ‘धूम 3’ को भी पीछे छोड़ा
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ का असली इम्तिहान अब सोमवार से शुरू होगा, जब दफ्तर, दुकानें और दूसरे प्रतिष्ठान खुल जाएंगे। फिल्म का कलेक्शन इसके चलते गिरना ही है लेकिन अगर फिल्म ने सोमवार को रविवार के कलेक्शन के मुकाबले चालीस फीसदी भी कलेक्शन कर लिया तो ये मंडे टेस्ट में पास मानी जाएगी। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ के पहले तीन दिन का कलेक्शन हिंदी में बनी या हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में आठवां सबसे बेहतरीन कलेक्शन है। फिल्म ने इस कमाई के साथ ही ‘संजू’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘पद्मावत’, ‘धूम 3’ , ‘दंगल’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों को पहले वीकएंड की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।