फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर वेड का तहलका और फिसड्डी साबित हुई कुत्ते, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

Mon, 16 Jan 2023 07:54 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वेड, कुत्ते - फोटो : सोशल मीडिया
2023 का दूसरा हफ्ता अब खत्म हो चुका है और दर्शकों को नए हफ्ते में कुछ नई फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार है। वहीं, बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'कुत्ते' पहले दिन से ही निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है, तो साउथ की फिल्म 'वरिसु' और 'थुनिवु' का कमाल जारी है। इसके अलावा मराठी फिल्म 'वेड' और 'अवतार 2' भी धमाकेदार कमाई कर रही है। तो चलिए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की ...
विज्ञापन

2 of 6
कुत्ते फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुत्ते
आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' को पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर निराशा ही हाथ लगी है। मल्टीस्टारर फिल्म होने के बाद भी यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। पहले दिन फिल्म ने 1.07 करोड़ का कलेक्शन किया, तो दूसरे दिन इसकी कमाई 1.22 करोड़ रुपये हो गई है। वही, अब तीसरे दिन 1.10 करोड़ का कारोबार कर पाई है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 3.39 करोड़ हो गया है।

Kabir Bedi: बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी नाम कमा चुके हैं कबीर बेदी, चार शादियां रचाकर खूब बटोरीं सुर्खियां
विज्ञापन

3 of 6
वरिसु - फोटो : सोशल मीडिया
वरिसु
विजय और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। रविवार को फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 18.50 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म की कमाई 85.25 करोड़ रुपये हो गई है।

Sunil Sukhada: सुनील सुखदा की कार पर चार बाइक सवारों ने किया हमला, अभिनेता हुए घायल, पुलिस जांच जारी

4 of 6
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया
थुनिवु
अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' ने भी पोंगल के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर विजय की 'थुनिवु' से टकराई थी। वहीं, रविवार को फिल्म ने 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब फिल्म की पांच दिन की कमाई 67 करोड़ रुपये हो गई है।

Prabhas Meets Siddharth: ‘पठान’ के निर्देशक के साथ शुरू होगी प्रभास की अगली फिल्म, यहां पढ़िए पूरी जानकारी
विज्ञापन

5 of 6
वेड - फोटो : सोशल मीडिया
वेड
रितेश देशमुख और जेनेलिया की फिल्म 'वेड' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म पहले ही दिन से दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 'वेड' कमाई के मामले में अब तक की मराठी फिल्मों में दूसरे नंबर पर आ गई है, वहीं पहले नंबर पर 'सैराट' बनी हुई है। रविवार को फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन कर कुल 47.92 करोड़ की कमाई कर ली है।

Nepal Plane Crash: विमान हादसे में लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन, कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं पोखरा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार 2
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 2' की रिलीज को पांच हफ्ते हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अभी भी इसकी कमाई करोड़ों में हो रही है। रविवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिल्म की कमाई 386.36 करोड़ हो गई है।

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को मिलेगा साउथ सितारों का साथ, जोरदार तैयारी के साथ रिलीज होगी मूवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें