फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म तलवार के इस कंपाउंडर का आज है हैप्पी बर्थडे, इरफान के साथ बिताए लम्हे यादगार

Fri, 08 May 2020 11:43 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
sumit gulati, irrfan - फोटो : amar ujala
हिंदी फिल्म जगत में युवा सहायक कलाकारों की सूची में सुमित गुलाटी भी शुमार हैं। फिल्मों में वह अपने हॉस्य किरदारों के लिए जाने जाते हैं। साल 2013 में 'भाग मिल्खा भाग' से अपना करियर शुरू करने वाले सुमित अपनी पहली ही फिल्म से पहचान पाने में कामयाब साबित हुए हैं। उन्होंने अपने करियर में अभी तक चुनिंदा फिल्में ही की हैं लेकिन उन सभी फिल्मों के जरिए वह दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल हुए हैं। सिर्फ हॉस्य ही नहीं बल्कि उन्होंने फिल्म 'तलवार' जैसी गंभीर घटना पर बनी फिल्म में जिस तरह संजीदा किरदार निभाया है वह काबिल-ए-तारीफ है। आज सुमित अपने 30वां जन्मदिन (8 मई 2020) का जश्न मना रहे हैं। चलिए एक नजर डालते है उनके करियर के पांच सर्वश्रेष्ठ किरदारों पर।
विज्ञापन

2 of 6
sumit gulati - फोटो : amar ujala
फिल्म- भाग मिल्खा भाग
किरदार- सुरेश कुमार

सुमित पहली बार फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में नजर आए थे। वह मिल्खा सिंह के साथ ही जवान के तौर पर आर्मी में भर्ती होते हैं। फिल्म में उनकी आवाज काफी पतली थी जिसके चलते वह सभी को खूब हंसाते हैं। वहीं मिल्खा सिंह की पहले रेस में जिस तरह सुमित पहले सबसे आगे और फिर रेस में जिस तरह थक कर सबसे पीछे होते हैं, उस अभिनय ने दर्शकों को खूब हंसाया था। यह ऐसा किरदार था जिससे लोगों को सुमित का नाम तो याद नहीं हुआ लेकिन सभी के दिमाग में उनका अभिनय छप जरूर गया।
विज्ञापन

3 of 6
sumit gulati - फोटो : amar ujala
फिल्म- तलवार
किरदार- कन्हैया

साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुमित, कन्हैया नामक कंपाउंडर के किरदार में हैं। इससे पहले उन्हें सिर्फ कॉमेडी किरदारों में ही देखा गया था। हालांकि इस फिल्म में उनके संजीदा किरदार की झलक देखने को मिली। इस फिल्म में अपने काम से उन्होंने सभी को प्रभावित किया। अपने अभिनय के लिए उन्हें काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सुमित अपने सात साल के करियर में अभी तक चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आए हैं जिनमें से इस फिल्म में उनका सर्वश्रेष्ठ काम देखने को मिला।

4 of 6
sumit gulati - फोटो : amar ujala
हिंदी मीडियम
किरदार- छोटू

इरफान खान अभिनीत इस फिल्म में इरफान जहां दिल्ली के कपड़ा व्यापारी राज बत्रा के किरदार में हैं तो वहीं सुमित गुलाटी ने उनके दुकान में काम करने वाले उनके सहायक छोटू का किरदार निभाया है। फिल्म में सुमित का किरदार बहुत बड़ा तो नहीं है लेकिन फिल्म की शुरुआत में वह जिस तरह से अपने सवालों के बौछारों से ग्राहकों को परेशान करते हैं और फिर जैसे इरफान की एंट्री होती है उस सीन ने ही फिल्म में रंग जमा दिया था। फिल्म में वह एक गरीब आदमी की भूमिका में है जिसकी बच्चे का एडमिशन महंगे अंग्रेजी मीडियम स्कूल में हो जाता है, और यह देखकर इरफान गुस्से से तिलमिला जाते हैं और अपनी बच्ची के एडमिशन के लिए मेहनत डबल कर देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
sumit gulati - फोटो : amar ujala
फिल्म- कमांडो 2
किरदार- जफर हुसैन

एक्शन जॉनर की इस फिल्म में सुमित गुलाटी, जफर हुसैन नामक साइबर सेल के ऑफिसर की भूमिका में है। फिल्म में वह विद्युत जामवाल की मदद भी करते हैं। वह एक सकारात्मक किरदार में होते हैं जो विद्युत को उनके काम में मदद भी करते हैं। हालांकि फिल्म के अंत तक उनकी मृत्यु हो जाती है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने यह साबित कर दिया था कि फिल्म चाहे जिस भी जॉनर या सुपरस्टार की क्यों न हो वह अपने अभिनय से वाहवाही लूटने में कामयाब हो ही जाएंगे। इस फिल्म में भी वह अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने में कामयाब साबित हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sumit gulati - फोटो : social media
फिल्म- दूरदर्शन
किरदार- पप्पी

इस साल रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म दूरदर्शन में सुमित गुलाटी की दिल्ली वाली कॉमेडी देखने को मिली थी। फिल्म में तो वैसे उनके अलावा भी काफी किरदार रहे जिन्होंने दर्शकों को हंसाने की कोशिश की लेकिन सुमित हर बार की तरह अपने भोले भाले स्वभाव से लोगों का दिल ले जाते हैं। इस फिल्म में वह पहली बार जमकर दिल्ली के स्लैंग वाली भाषा इस्तेमाल करते हुए देखे गए हैं जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देता है। फिल्म में उनका नाम पप्पी होता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें