सुलक्षणा पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से नहीं की शादी
बता दें कि सुलक्षणा अदाकारा होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायिका भी रही हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में खुद के लिए गाने भी गाए हैं, जो काफी हिट रहे। सुलक्षणा ने राजेश खन्ना,जितेंद्र,विनोद खन्ना,शशि कपूर,शत्रुघ्न सिन्हा और संजीव कुमार समेत अपने दौर के तमाम नामी सितारों के साथ काम किया। मगर, अधूरी मोहब्बत के गम ने उन्हें इस मोड़ पर ला दिया कि वह सबकुछ भूलकर एकांकी जीवन जीने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजीव कुमार की मौत के बाद वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुलक्षणा की छोटी बहन अभिनेत्री विजेयता पंडित ने कहा था कि संजीव कुमार ने उनकी बहन को धोखा दिया था। इस वजह से उनकी दीदी अपना मानसिक संतलुन खो बैठी थीं। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वे अपनों को भी नहीं पहचान पाती थीं। हालांकि एक अन्य इंटरव्यू में विजेता ने यह भी कहा था कि संजीव उनकी दीदी से शादी इसलिए नहीं करना चाहते थे, क्योंकि उन्हें हार्ट की बीमारी थी और वह जानते थे कि उनकी मौत कभी भी हो सकती है। ऐसे में वह दीदी की जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहते थे।