200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही का नाम जुड़ा था। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में नया खुलासा हुआ है। जैकलीन के साथ-साथ सुकेश के टारगेट पर तीन और बॉलीवुड अभिनेत्रियां थीं। सुकेश चंद्रशेखर के साथ अब सारा अली खान, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर का नाम भी जुड़ रहा है। सुकेश ने तीनों अभिनेत्रियों को महंगे तोहफे देने की कोशिश की थी। यह भी सामने आया है कि जान्हवी को सुकेश की पत्नी ने 18 लाख रुपये भी दिए थे।