फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Laundering Case: जैकलीन ने ईडी पर लगाया पक्षपात का आरोप, बोलीं- नोरा को गवाह और मुझे आरोपी बना दिया

Thu, 25 Aug 2022 04:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले को लेकर लगातार चर्चा में हैं। बीते दिनों इस मामल में प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस को आरोपी बनाया था।

विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले को लेकर लगातार चर्चा में हैं। बीते दिनों इस मामल में प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस को आरोपी बनाया था। हालांकि, अब इस मामले में अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जैकलीन ने कहा कि आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से उपहार लेने वाली अन्य हस्तियों को गवाह बना लिया गया है, जबकि उन्हें एक आरोपी बना दिया गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जैकलीन फर्नांडीस

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है और वह जारी हुए सभी समन के बाद पूछताछ में शामिल हुई हैं। जैकलीन ने कहा कि उनके पास जो भी जानकारियां थी, उन्होंने सब ईडी को सौंप दी। लेकिन ईडी ने नहीं समझ पाया कि एक्ट्रेस  मुख्य आरोपी चंद्रशेखर द्वारा अपनाए गए तौर-तरीकों का शिकार हैं। एक्ट्रेस ने ये सभी बात अपीलकर्ता प्राधिकरण के समक्ष अपनी याचिका में ये बात कही है।

विज्ञापन

3 of 4
नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

अपने जवाब में एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि ईडी से उनके साथ अलग व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि मेरी ही तरह नोरा फतेही को भी मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने धोखा दिया था। इतना ही नहीं सुकेश की तरफ से जितनी भी हस्तियों को उपहार मिले थे, उन्हें निदेशालय ने गवाह बनाया, जबकि उन्हें एक आरोपी के रूप में नामित किया। यह सारा वाक्या जांच एजेंसी की ओर से एक दुर्भावनापूर्ण प्रेरित और पक्षपातपूर्ण नजरिए को दर्शाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। "

विज्ञापन

4 of 4
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर पर 215 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं। इस मामले की जांच के दौरान अभिनेत्री  जैकलीन का नाम सामने आया। साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि एक्ट्रेस ने सुकेश से कई सारे महंगे गिफ्ट लिए थे। इसके बाद एक्ट्रेस पर कार्रवाई करते हुए ईडी ने एक्ट्रेस की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी कुर्क कर लिया है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें