फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'न्यूड' का नाम हटाने से गुस्साए सुजॉय घोष, IFFI चीफ के पद से दिया इस्तीफा

Tue, 14 Nov 2017 01:35 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
सुजॉय घोष
विज्ञापन
फिल्म 'कहानी' और 'अलादीन' के डायरेक्टर सुजॉय घोष ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के चीफ के पद से इस्तीफा दे दिया है। फिल्म 'एस दुर्गा' और 'न्यूड' पर चल रहे विवाद के बाद घोष ने रिजाइन दिया।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी खुद सुजॉय घोष ने दी है लेकिन उन्होंने इस्तीफा देने की वजह नहीं बताई। (IFFI) ज्यूरी ने फिल्म 'न्यूड' को ओपनिंग फिल्म के लिए सिलेक्ट किया था। सुजॉय का कहना था कि 'न्यूड' एक दमदार फेमिनिस्ट फिल्म है। 

इसके अलावा सुजॉय घोष ने 'एस दुर्गा' को महिला सुरक्षा के बारे में कड़ा संदेश देने वाली फिल्म बताया था। लेकिन इंफर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने IFFI ज्यूरी के इस फैसले का विरोध किया और मराठी फिल्म 'न्यूड' और मलायलम फिल्म 'एस दुर्गा' को 48वें फिल्म फेस्टिवल से हटा दिया।
विज्ञापन


पढ़ें- सेक्सुअलिटी के बयान पर श्री श्री रविशंकर पर भड़कीं सोनम कपूर, लोग बोले- 'पहले पूरी बात तो जान लो'

21 सितंबर को ज्यूरी ने मंत्रालय को अपनी लिस्ट सौंपी थी लेकिन ये लिस्ट लोगों के सामने आई तो इसमें से 'न्यूड' और 'एस दुर्गा' का नाम गायब था। 'न्यूड' के डायरेक्टर रवि जाधव और  'एस दुर्गा' के डायरेक्टर सनल कुमार शशिधरन मंत्रालय के फैसले से हैरान और नाखुश हैं। 

शशिधरन ने अपना गुस्सा दिखाते हुए कहा, 'मैं मंत्रालय के फैसले के खिलाफ कोचि हाई कोर्ट में केस दर्ज करूंगा।' वहीं जाधव ने फिल्म को हटाने की वजह जानने के लिए मंत्रालय को एक लेटर लिखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें