फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागार्जुन के फिल्म स्टूडियो में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक

Tue, 14 Nov 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
अन्नपूर्णा स्टूडियो में सोमवार देर शाम लगी आग
विज्ञापन
साउ‌थ के सुपरस्‍टार नागार्जुन के स्टू‌‌डियो में सोमवार देर शाम आग लग गई। उनके छोटे बेटे अक्किनेनी नागार्जुन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्यवश अन्नपूर्णा स्टूडियो में आग लग गई और ऊपर वाले की मेहरबानी से इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है।
विज्ञापन


वहीं हैदराबाद डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर ने बताया कि शाम को करीब 6:15 बजे के ये हादसा हुआ। अाग की लपटे काफी ऊंची थी और इसे बुझाने में करीब 2 घंटे का समय लग गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्किनेनी परिवार की 2014 में आई खास फिल्म 'मनम' के लिए बनाया घर भी इस आग की चपेट में आ गया है। इसके अलावा चिरंजीवी की आने वाली फिल्म के सेट को भी इससे नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही ये आग लगी थी। 

आपको बता दें कि हाल ही में नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस समांथा से शादी की और पूरा परिवार अभी शादी के जश्न में ही व्यस्त था। ऐसे में इस हादसे ने सभी की खुशियों में खलल डाल दी है। करीब 20 वर्ष पहले अक्किनेनी नागेश्वर राव द्वारा अन्नपूर्णा स्टू‌डियों को की नींव रखी गई थी। 
विज्ञापन

  Unfortunately there was a fire accident in Annapurna studios this evening. Fortunately it was contained and no one was injured. Thank god — Akhil Akkineni (@AkhilAkkineni8) November 13, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें