फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में साइड रोल निभाता था ये एक्टर, हीरो से ज्यादा हुआ फेमस

Thu, 06 Feb 2020 11:23 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sujit Kumar - फोटो : Social Media
कभी-कभी फिल्मों में ऐसा होता है कि सहायक कलाकार हीरो और हीरोइन से ज्यादा चर्चा बटोर ले जाते हैं। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर हैं जो साइड रोल से हिट हुए हैं, ऐसे ही एक कलाकार हैं सुजीत कुमार। भले ही आप इन्हें इनके नाम से न जानते हो लेकिन तस्वीर देखकर आप इन्हें जरूर पहचान गए होंगे। 'आराधना', 'महबूबा', 'हाथी मेरे साथी' और 'अमर प्रेम' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करने वाले सुजीत कुमार का 7 फरवरी को जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 5
Sujit Kumar - फोटो : social media
सुजीत कुमार ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया। 60, 70 और 80 के दशक में वो ज्यादातर फिल्मों में नजर आए। सबसे ज्यादा उन्होंने सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ काम किया। उन्होंने फिल्मों में नायक के अलावा खलनायक के भी किरदार निभाए, जिसे दर्शकों ने हमेशा से पसंद किया। सुजीत कुमार ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी की कई फिल्मों में भी काम किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Sujit Kumar rajesh khanna - फोटो : social media
बताया जाता है कि सुजीत कुमार फिल्मों में आने से पहले वकालत की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई करते हुए उन्होंने कॉलेज के एक नाटक में भाग लिया। इस नाटक के जज पैनल में मशहूर निर्माता-निर्देशक फणी मजुमदार भी शामिल थे। नाटक में सुजीत कुमार की एक्टिंग से वह काफी प्रभावित हुए।

4 of 5
Sujit Kumar - फोटो : Social Media
इसके बाद फणी मजुमदार साहब ने सुजीत कुमार को फिल्मों में आने का ऑफर किया और वह फिल्म के लिए राजी हो गए। इसके बाद उन्होंने 60 और 70 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में कीं। सुजीत कुमार का जितना दोस्ताना अंदाज फिल्मों में राजेश खन्ना के साथ दिखाया गया, निजी जिंदगी में भी इन दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sujit Kumar - फोटो : Social Media
अकेले राजेश खन्ना और सुजीत ने एक के बाद एक करीब 12 फिल्में साथ में की। राजेश खन्ना और सुजीत पर फिल्माया गया गाना 'मेरे सपनों की रानी' हिंदी संगीत का सदाबहार गीत में से एक है। भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों में उन्हें लीड रोल में भी देखा गया। साल 2007 में उनके कैंसर होने का पता चला, इसके बाद साल 2010 में भारतीय सिनेमा के इस दिग्गज कलाकार ने दुनिया से अलविदा कर दिया।  

पीएम मोदी के बयान की बॉलीवुड में हुई तारीफ, प्रोड्यूसर ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक से कम नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें