Sujit Kumar
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजेश खन्ना के थे पक्के दोस्त
सुजीत कुमार सबसे अच्छे दोस्त बने राजेश खन्ना के और इन दोनों ने साथ में 12 फिल्मों में काम किया। इनमें 'आराधना', 'इत्तेफाक', 'आन मिलो सजना', 'हाथी मेरे साथी', 'अमर प्रेम', 'मेरे जीवन साथी', 'रोटी', 'महबूबा', 'अवतार', 'आखिर क्यों?' और 'अमृत' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में सुजीत कुमार ने यादगार काम किया। हालांकि, उन्होंने अपने काम के लिए कोई पुरस्कार नहीं जीता लेकिन उन्हें राजेश खन्ना की दोस्ती जरूर मिली। सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे भी राजेश और सुजीत की दोस्ती बहुत गहरी थी। जीतेंद्र और राकेश रोशन के साथ भी सुजीत का अच्छा याराना रहा। इनके साथ तो सुजीत जिम भी जाया करते थे।